Sawan 2024: सावन का महीना इस बार बेहद खास, जानें कब से हो रहा है प्रारंभ, कितने पड़ेंगे सावन सोमवार व्रत?

By रुस्तम राणा | Updated: June 27, 2024 14:43 IST2024-06-27T14:43:07+5:302024-06-27T14:43:07+5:30

Sawan 2024 Date: इस बार सावन महीने की शुरुआत सोमवार से ही होने जा रही है। सावन महीना का आरंभ 22 जुलाई 2024 से हो रहा है, जो 19 अगस्त को समाप्त होगा। पूर्णिमा के अनुसार, सावन में 5 सोमवार होंगे। 

Sawan 2024: This time the month of Sawan is very special, know when it is starting, how many Sawan Monday fasts will fall? | Sawan 2024: सावन का महीना इस बार बेहद खास, जानें कब से हो रहा है प्रारंभ, कितने पड़ेंगे सावन सोमवार व्रत?

Sawan 2024: सावन का महीना इस बार बेहद खास, जानें कब से हो रहा है प्रारंभ, कितने पड़ेंगे सावन सोमवार व्रत?

Sawan 2024: सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। शिव भक्तों को इस महीना का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस महीने में की गई पूजा पाठ का व्यक्ति को विशेष फल मिलता है। भगवान शिव अपने भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य पूरी करते हैं। इस बार सावन पर बहुत ही अद्भुत संयोग बन रहा है। दरअसल, इस बार सावन महीने की शुरुआत सोमवार से ही होने जा रही है। सावन महीना का आरंभ 22 जुलाई 2024 से हो रहा है, जो 19 अगस्त को समाप्त होगा। पूर्णिमा के अनुसार, सावन में 5 सोमवार होंगे। 

सावन सोमवार व्रत 2024 की तिथियां 

सावन का पहला सोमवार- 22 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार- 29 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार- 05 अगस्त
सावन का चौथा सोमवार- 12 अगस्त
सावन का पांचवां सोमवार- 19 अगस्त

सावन सोमवार व्रत विधि

सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर व्रत का संकल्प लें। अब पूजा स्थल की साफ सफाई कर वेदी स्थापित करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। सुबह शाम शिव परिवार की पूजा-अर्चना करें। तिल के तेल का दीपक जलाएं और भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें। भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें और शिप चालीसा का पाठ करें। शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करें और सुपारी, पंचामृत, नारियल और बेलपत्र चढ़ाएं। सावन व्रत कथा का पाठ करना न भूलें। भगवान शिव को भोग लगाएं। शाम को पूजा समाप्ति के बाद व्रत खोल सकते हैं।

सावन महीने का महत्व

शास्त्रों के अनुसार, श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे श्रेष्ठ माह होता है। इस समय देवों के देव महादेव समस्त सृष्टि का संचालन करते हैं। शिव पुराण में ऐसा वर्णन मिलता है कि श्रावण मास में माता पार्वती ने निराहार रहकर भोलेनाथ को पति रूप में पाने के लिए कठोर व्रत किया था। इसी कारण ये महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इस महीने शिवभक्त शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं। सावन महीने में रुद्राभिषेक करना भी काफी फलदायी बताया जाता है। 

Web Title: Sawan 2024: This time the month of Sawan is very special, know when it is starting, how many Sawan Monday fasts will fall?

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे