Sawan 2024: वो मंदिर जो कराते हैं रुद्राभिषेक पूजा, सावन में एक बार जरूर करने जाएं दर्शन, जानें उनके बारे में

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 1, 2024 06:40 IST2024-08-01T05:48:59+5:302024-08-01T06:40:38+5:30

देशभर के कई मंदिरों में सावन बहुत धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है। शिव पूजा करने का सबसे आम तरीका रुद्राभिषेक पूजा है। इस पूजा में शिवलिंग को दूध, शहद, दही और गंगाजल के मिश्रण से स्नान कराया जाता है। रुद्राभिषेक पूजा मंत्रों और भजनों के जाप के साथ की जाती है।

Sawan 2024 temples in India that offer Rudraabhishek puja | Sawan 2024: वो मंदिर जो कराते हैं रुद्राभिषेक पूजा, सावन में एक बार जरूर करने जाएं दर्शन, जानें उनके बारे में

Sawan 2024: वो मंदिर जो कराते हैं रुद्राभिषेक पूजा, सावन में एक बार जरूर करने जाएं दर्शन, जानें उनके बारे में

Highlightsसावन माह सबसे पवित्र महीना माना जाता है।

Sawan 2024:सावन माह सबसे पवित्र महीना माना जाता है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। सावन महीना 22 जुलाई से शुरू हो चुका है और यह 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगा। इस पवित्र महीने में भक्त भक्ति और समर्पण के साथ भगवान शिव की पूजा करते हैं।

देशभर के कई मंदिरों में सावन बहुत धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है। शिव पूजा करने का सबसे आम तरीका रुद्राभिषेक पूजा है। इस पूजा में शिवलिंग को दूध, शहद, दही और गंगाजल के मिश्रण से स्नान कराया जाता है। रुद्राभिषेक पूजा मंत्रों और भजनों के जाप के साथ की जाती है।

सावन के दौरान रुद्राभिषेक पूजा कराने वाले मंदिरों की सूची

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग: मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर उज्जैन में स्थित, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को भगवान शिव के पवित्र निवासों में से एक माना जाता है। यह मंदिर शिप्रा नदी के किनारे स्थित है - इसे एक पवित्र नदी माना जाता है।

सोमनाथ मंदिर: गुजरात में प्रभास पाटन, वेरावल में स्थित, सोमनाथ मंदिर अपने धूमधाम से मनाए जाने वाले महा शिवरात्रि और शुभ दिन पर रुद्राभिषेक पूजा के लिए जाना जाता है।

काशी विश्वनाथ मंदिर: यह मंदिर उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर वाराणसी में स्थित है। यह एक प्राचीन मंदिर है। महा शिवरात्रि के समय, मंदिर में दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं।

भीमाशंकर मंदिर: महाराष्ट्र के पुणे जिले के भीमाशंकर गांव में स्थित भीमाशंकर मंदिर एक प्रमुख तीर्थस्थल है और दुनिया के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर में महा शिवरात्रि के दौरान रूद्र अभिषेक पूजा अत्यंत भक्तिभाव से की जाती है।

Web Title: Sawan 2024 temples in India that offer Rudraabhishek puja

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे