Sawan 2023: भोलेनाथ को सिर्फ बेलपत्र ही नहीं ये चीजें भी है अति प्रिय, सावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं इन्हें

By अंजली चौहान | Updated: July 7, 2023 17:46 IST2023-07-07T17:41:48+5:302023-07-07T17:46:01+5:30

इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है और शिवभक्त रोजाना शिवलिंग की पूजा करते हैं ऐसे में पूजा करते समय कई बातों के बारे में आपको पता होना चाहिए।

Sawan 2023 Not only Belpatra, these things are also must offer them on Shivling in Sawan | Sawan 2023: भोलेनाथ को सिर्फ बेलपत्र ही नहीं ये चीजें भी है अति प्रिय, सावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं इन्हें

फोटो क्रेडिट- फाइल फोटो

Highlightsभगवान शिव को सावन का महीना बहुत प्रिय हैशिवभक्तों के लिए सावन का महीना भोलेनाथ को प्रसन्न करने का होता है शिवलिंग पर धूर्वा, बेलपत्र, धतूरा चढ़ाने से भगवान खुश होते हैं।

Sawan 2023: हिंदू धर्म में सावन माह को बहुत पवित्र माना गया है क्योंकि ये महीना देवों के देव महादेव का प्रिय महीना है। इस पूरे महीने शिव भक्त भोलेनाथ की रोजाना विधि-विधान से पूजा करते हैं और कई जगहों पर कावड़ यात्रा भी निकाली जाती है। सावन के महीने में हर सोमवार को भक्त व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। 

सावन के महीने में शिवलिंग का अभिषेक करना और उस पर सभी तरह की चीजें चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की हर मनोकामना को पूरा करते हैं।

भगवान शिव की पूजा करने वाले लोगों को यह जरूर पता होता है कि शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना अच्छा होता है और लोग बेलपत्र चढ़ा कर भगवान को खुश करते हैं।

हालांकि, ये बहुत कम लोग जानते हैं कि भगवान शिव को सिर्फ बेलपत्र ही नहीं बल्कि कई अन्य चीजें भी बहुत पसंद है तो आइए बताते हैं आपको है कि शिवलिंग पर और क्या-क्या चढ़ाया जाता है।

शिवलिंग पर अर्पित करें धतूरा 

भगवान भोलेनाथ को धतूरे का फल और धतूरे का पत्ता बहुत प्रिय है। आप बाजार या फिर कहीं किसी पार्क में आराम से धतूरे के पौधे को पा जाएंगे और आपको बस उसके फल या पत्ते को तोड़कर शिवलिंग पर चढ़ाना है इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। 

शिवलिंग पर चढ़ाएं भांग का पत्ता 

महाशिवरात्रि के समय भांग से शिव भगवान का अभिषेक करने तो सभी जानते हैं और इस दिन प्रसाद के रूप में लोग इसे ग्रहण भी करते हैं। हालांकि, सिर्फ शिवरात्रि ही नहीं सावन के महीने में शिवलिंग पर भांग का पत्ता चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। भांग का पत्ता भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय है। 

शमी के पत्ते

शिव पुराण के अनुसार, महादेव को शमी बहुत प्रिय है। ये बहुत कम लोगों को पता है कि शमी का पौधा और पत्ता भी भगवान भोलेनाथ को चढ़ता है। हालांकि, शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग पर शमी का पत्ता चढ़ाने से भगवान आपसे प्रसन्न हो जाएंगे और अपने जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा। 

पीपल का पत्ता चढ़ाए

अगर आपके आस-पास बेल का पेड़ नहीं है और आप बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित नहीं कर पा रहे हैं तो आप पीपल का पत्ता भी चढ़ा सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार, सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पत्ते अगर आप चढ़ाते हैं तो आपको आपके सभी दुखों से मुक्ति मिल जाएगी।

दूर्वा है बहुत शुभ 

शास्त्रों में दूर्वा को बहुत पवित्र और शुभ माना गया है। भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। मगर न सिर्फ गणेश भगवान बल्कि भगवान शिव को भी दूर्वा चढ़ाना बहुत अच्छा माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ाने से भक्त को लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। 

(डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। लोकमत हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)

Web Title: Sawan 2023 Not only Belpatra, these things are also must offer them on Shivling in Sawan

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे