Sawan 2022: सावन का महीना हो रहा है शुरू, इस महीने महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए राशि के अनुसार करें उपाय

By रुस्तम राणा | Updated: July 8, 2022 14:10 IST2022-07-08T14:10:03+5:302022-07-08T14:10:03+5:30

गवान शिव की भक्ति के लिए सावन का महीना श्रेष्ठ होता है। इस समय श्रृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में होता है। शिवभक्त भी अपने आराध्य को मनाने के लिए तमाम तरह के उपाय करते हैं।

Sawan 2022 lord shiva Puja according zodiac signs in sawan month | Sawan 2022: सावन का महीना हो रहा है शुरू, इस महीने महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए राशि के अनुसार करें उपाय

Sawan 2022: सावन का महीना हो रहा है शुरू, इस महीने महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए राशि के अनुसार करें उपाय

Sawan 2022: हिंदू पंचांग में सावन (श्रावण) पांचवा महीना होता है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना महत्वपूर्ण माना जाता है। भगवान शिव की भक्ति के लिए सावन का महीना श्रेष्ठ होता है। इस समय श्रृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में होता है। शिवभक्त भी अपने आराध्य को मनाने के लिए तमाम तरह के उपाय करते हैं। सावन में ही कांवड़ यात्रा की जाती है। सावन सोमवार के व्रत किए जाते हैं। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से वे शीघ्र प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में भोले बाबा शंकर जी को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें कर आप महादेव का अतिशीघ्र आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं -  

मेष: इस राशि के जातक गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव का अभिषेक शहद से करें और गाय को गुड़ खिलाएं। 

वृषभ: इस राशि के जातक शिवलिंग पर आप इत्र और गंगा जल का अर्पण करें। चावल का दान करना चाहिए। गाय के दूध से भगवान शंकर का अभिषेक करें।

मिथुन: श्रावण मास में इस राशि वाले शिवपुराण पढ़ें और कुशोदक से रुद्राभिषेक करें। अन्न का दान करें। 

कर्क: सावन के पावन माह पर आप गाय के दूध से भगवान का अभिषेक जरूर करें। 

सिंह: आप शहद से रुद्राभिषेक कराएं। हर दिन शिवपुराण पढ़ें। शिवमंदिर में श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ भी कराने से भगवान शंकर जी कृपा मिलेगी।

कन्या: इस राशि के जातक कुशोदक से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करवाएं। ऐसे जातकों को सोमवार का व्रत करना चाहिए।

तुला: इस राशि वाले सावन में भगवान शिव को इत्र से स्नान कराएं। दही से रुद्राभिषेक करें।

वृश्चिक: आप सावन मास में गन्ने के रस से रुद्राभिषेक कराएं। मसूर की दाल का दान करें। 

धनु: पवित्र नदियों के जल से रुद्राभिषेक कराएं। इससे आपको भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 

मकर: आप गंगा जल से भगवान का रुद्राभिषेक कराएं। भगवान को बेल-पत्र और धतूरा अवश्य चढ़ाएं

कुंभ: भगवान शिव रा कुशोदक से रुद्राभिषेक कराएं। अन्न दान करने से भगवान का आशीर्वाद मिलेगा।

मीन: आप गाय के दूध से रुद्राभिषेक कराएं। शिवपुराण का पाठ हर रोज इस महीने करें।

Web Title: Sawan 2022 lord shiva Puja according zodiac signs in sawan month

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे