Sawan 2020: सावन में अपनी राशि के अनुसार ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

By गुणातीत ओझा | Updated: July 10, 2020 15:59 IST2020-07-10T15:59:58+5:302020-07-10T15:59:58+5:30

सावन में राशि अनुसार शिवजी की पूजा करने से कुंडली के ग्रह दोष भी शांत हो सकते हैं। आइये आपको बताते है राशि के अनुसार कैसे करें भगवान शिव की पूजा...

Sawan 2020 Shivpuja In Saavan According To Zodiac | Sawan 2020: सावन में अपनी राशि के अनुसार ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

जानें राशि के अनुसार सावन में भगवान शिव की कैसे करें पूजा।

Highlightsसोमवार 6 जुलाई से शुरू हुआ सावन का महीना सोमवार 3 अगस्त तक रहेगा। सावन माह भगवान शिव को समर्पित है।सावन के महीने में भगवान शिव भक्तों की आराधना से प्रसन्न रहते हैं। यह महीना भगवान शिव का बेहद प्रिय है।

Shivpuja In Sawan According To Zodiac: सोमवार 6 जुलाई से शुरू हुआ सावन का महीना सोमवार 3 अगस्त तक रहेगा। सावन माह भगवान शिव को समर्पित है। सावन के महीने में भगवान शिव भक्तों की आराधना से प्रसन्न रहते हैं। यह महीना भगवान शिव का बेहद प्रिय है। इस महीने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर भक्त उनसे मनचाहा फल प्राप्त कर सकते हैं। सावन में राशि अनुसार शिवजी की पूजा करने से कुंडली के ग्रह दोष भी शांत हो सकते हैं। आइये आपको बताते है राशि के अनुसार कैसे करें भगवान शिव की पूजा...

मेष- मेष राशि वालों को भगवान शिव का दही से अभिषेक करना चाहिए, लाल गुलाल और लाल फूल से शिव का पूजन करना चाहिए।

वृषभ- इस राशि के जातकों को कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। किसी गौशाला में घास और रोटी का दान करें।

मिथुन- इस राशि के लोग शिव-पार्वती को लाल कनेर के फूल के साथ शहद चढ़ाएं। पिस्ता से भोग लगाना चाहिए। बिल्व पत्र अर्पित करें।

कर्क- इस राशि के लोग कच्चे दूध, सफेद आंकडे और दही से शिव पूजा करें। मिठाई का भोग शिवजी को लगाएं।

सिंह- इस राशि के लोगों को शीतल जल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

कन्या- कन्या राशि के लोग शिवलिंग पर मूंग की दाल से बनी मिठाई का भोग लगाएं। बिल्व पत्र, एक फल चढ़ाएं। मंत्रों का जाप करें।

तुला- अष्टमी और एकादशी तिथि पर शिवलिंग पर सफेद वस्त्र अर्पण करें। पार्वतीजी को श्रृंगार सामग्री अर्पण करें।

वृश्चिक- इस राशि के लोग पूरे माह गरीबों की सेवा करें। शिवलिंग के पास दीपक जलाएं और सुगंधित धूप जलाएं।

धनु- गुरु के स्वामित्व वाली राशि है। सावन माह के प्रत्येक गुरुवार को बेसन से बने मिष्ठान्न शिवजी को चढ़ाएं। पीला वस्त्र अपनी माता को भेंट करें।

मकर- ये शनि के स्वामित्व वाली राशि है। शिवलिंग पर नीले फूल चढ़ाएं। शिवजी को धतूरा चढ़ाएं।

कुंभ- यह भी शनि स्वामित्व की राशि है। किसी जरूरतमंद विद्यार्थी की मदद करें। शिक्षा से जुड़ी चीजें दान करें।

मीन- गुरु के स्वामित्व वाली राशि के लोग द्वादश ज्योर्तिलिंग के नाम का जाप करें।

Web Title: Sawan 2020 Shivpuja In Saavan According To Zodiac

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे