लाइव न्यूज़ :

Sawan 2020: सावन में इन 8 अचूक उपायों से करें भगवान शिव को प्रसन्न

By गुणातीत ओझा | Updated: July 16, 2020 20:33 IST

हिंदू धर्म के अनुसार, सावन को वर्ष का सबसे पवित्र महीना माना जाता है, और सावन के सोमवार भगवान शिव के सबसे प्रिय दिन होते हैं। आज सावन का दूसरा सोमवार है। भोलेबाबा के भक्त व्रत और पूजा-पाठ करके भगवान शिव को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसावन के पावन महीने में भगवान शिव भक्तों से आसानी से प्रसन्न हो जाते है।इस महीने में भक्त तरह-तरह के उपाय कर भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।

सावन के पावन महीने में भगवान शिव भक्तों से आसानी से प्रसन्न हो जाते है। इस महीने में भक्त तरह-तरह के उपाय कर भगवान शिव को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान व अचूक उपाय बता रहे हैं, जिन्हें करने से महादेव आपकी हर इच्छा पूरी कर सकते हैं।

सावन के अचूक उपाय

1. सावन में रोज़ 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नमः शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

2. अगर आपके घर में किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो सावन में रोज़ सुबह घर में गौमूत्र का छिड़काव करें तथा गुग्गुल की धुप दें।

3. यदि आपके विवाह में अड़चन आ रही है तो रोज़ शिवलिंग पर केसर मिला दूध चढ़ाएं। इससे जल्दी ही विवाह के योग बन सकते हैं।

4. सावन में रोज़ नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और मन प्रसन्न रहेगा।

5. सावन में रोज़ गरीबों को भोजन कराएं, इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी तथा पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।

6. पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें व ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इससे मन को शांति मिलेगी।

7. सावन में मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। मन में भगवान शिव का ध्यान करते रहे। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

8. बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए दूध में काले तिल मिलाकर चांदी के लोटे से शिवलिंग पर चढ़ाएं।

टॅग्स :सावनभगवान शिवधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल