लाइव न्यूज़ :

Shravan 2019: सावन में क्यों चढ़ाते हैं भगवान शिव को सबसे ज्यादा जल, क्या है इसके पीछे की पौराणिक कथा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2019 10:41 IST

भागवान शिव को सावन के महीने में जल चढ़ाने की परंपरा समुद्र मंथन से जुड़ी है। पौराणिक कथा के अनुसार सावन के महीने में समुद्र मंथन से एक समय हलाहल विष निकला। इसे शिवजी ने धारण किया।

Open in App
ठळक मुद्देएक कथा में छुपा है भगवान शंकर को जल चढ़ाने का राज मान्यता है कि सावन में शिव को जल चढ़ाने से उनकी कृपा भक्तों पर बरसती है

सावन के महीने में भगवान शिव को जल चढ़ाने की विशेष परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि सावन के पावन महीने में भोलेनाथ को जल चढ़ाने से वे अत्यधिक प्रसन्न होते हैं और साधक पर उनकी कृपा बरसती है। भोलेनाथ को साधक गंगा जल चढ़ाते हैं। साथ ही उन्हें साथ ही चंदन, धतूरा, बेल के पत्ते, गाय का शुद्ध दूध, फल, मिठाई आदि भी शिवजी को अर्पण किये जाते हैं। 

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भगवान शिव को सावन में जल चढ़ाने से महत्व क्यों बढ़ जाता है? सावन के महीने में आखिर ऐसी क्या खास बात है जब शिव जल और दूसरी शीतल चीजों से प्रसन्न होते हैं? दरअसल, इसे लेकर एक महत्वपूर्ण पौराणिक कथा है, जिसे जानकर आपके सभी सवालों के उत्तर मिल जाएंगे।

सावन में भगवान शिव को जल क्यों चढ़ाते हैं?

भागवान शिव को सावन के महीने में जल चढ़ाने की परंपरा समुद्र मंथन से जुड़ी है। पौराणिक कथा के अनुसार सावन के महीने में समुद्र मंथन से एक समय हलाहल विष निकला। यह विष इतना तेज था कि इसका एक बूंद भी अगर गिरता तो पूरी सृष्टि पर विनाश मच सकता था। देव और दानव ऐसे में बहुत दुविधा में आ गये कि आखिर इस विष का क्या उपाय किया जाए।

इस संकट की घड़ी में महादेव सामने आये और उन्होंने पूरे विष को पीकर अपने कंठ में समाहित कर लिया। इस विष की वजह से शिव का कंठ नीला पड़ गया और तभी से उन्हें नीलकंठ के नाम से भी पुकारा जाने लगा। मान्यता है कि विष के धारण करने से शिव भी उसके प्रभाव में आने लगे। इसके बाद देवी-देवताओं ने विष का प्रभाव कम करने के लिए उन पर शीतल जल चढ़ाना शुरू किया। 

यही वजह है कि हर पूजा में भगवान शिव को जल जरूर चढ़ाया जाता है। खासकर, सावन में इसका महत्व और बढ़ जाता है। बताते चलें कि 17 जुलाई से शुरू हो चुका सावन-2019 इस बार 30 दिन का है और 15 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार के साथ खत्म होगा।

टॅग्स :सावनभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल