लाइव न्यूज़ :

सावन 2019: कांवड़ मेला संपन्न, तीन करोड से ज्यादा कांवड़ियें पहुंचे गंगा जल लेने

By भाषा | Updated: July 31, 2019 16:24 IST

हर साल कांवड़िये उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल आदि राज्यों से लंबी दूरी तय कर हरिद्वार आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड: कांवड़ मेला संपन्न, रिकार्ड तीन करोड़ से ज्यादा कांवड़िये जल लेने पहुंचे हरिद्वार और ऋषिकेश के अलावा नीलकंठ और गंगोत्री तक भी पहुंचे शिवभक्त

उत्तराखंड के हरिद्वार तथा अन्य हिस्सों में पिछले एक पखवाडे़ से चल रहा कांवड़ मेला संपन्न हो गया जिसमें इस बार रिकार्ड तीन करोड़ से ज्यादा शिवभक्त कांवड़िये यहां गंगाजल लेने पहुंचे। सत्रह जुलाई को श्रावण मास के पहले दिन से आरंभ हुये कांवड़ मेले में शुरू से ही भोले बाबा के भक्त कांवड़ियों के हरिद्वार, ऋषिकेश तथा आसपास के इलाकों में तांता लगने लगा।

इसके बाद मंगलवार रात मेले के संपन्न होने तक गंगा नदी से लगा क्षेत्र केसरिया रंग में रंगा दिखायी दिया। पुलिस महानिदेशक, कानून और व्यवस्था, अशोक कुमार ने बताया कि इस बार तीन करोड़ से ज्यादा कांवड़िये उत्तराखंड आये और मेला निर्विघ्न और शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। केसरिया कपडे़ पहने और कंधों पर कांवड़ टांगे शिवभक्त कांवड़िये गंगा जल लेने के लिये हरिद्वार और ऋषिकेश के अलावा नीलकंठ महादेव मंदिर और उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री तक भी पहुंच गये।

हर साल कांवड़िये उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल आदि राज्यों से लंबी दूरी तय कर यहां आते हैं। ज्यादातर कांवड़िये घर से यहां तक का रास्ता पैदल तय करते हैं लेकिन कुछ लोग समय बचाने के लिये गाड़ियों या ट्रेनों से यात्रा करके गंगा जल लेने भी आते हैं।

कांवड़ियों की संख्या में साल दर साल हो रही बढ़ोत्तरी से उत्साहित राज्य सरकार ने इस बार हरिद्वार में उन पर हेलीकॉप्टरों से पुष्पवर्षा करवाई। पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़़ी ने भी हरिद्वार तथा अन्य जगहों पर सुरक्षा डयूटी में तैनात रहे पुलिसकर्मियों की अच्छे कार्य के लिये सराहना की। 

टॅग्स :सावनउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल