लग चुका है सौर मास श्रावण, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा इसका असर

By मेघना वर्मा | Updated: July 19, 2018 10:22 IST2018-07-19T10:22:24+5:302018-07-19T10:22:24+5:30

जहां कर्क राशि वालों के व्यक्त्‍तिव में निखार आएगा वहीं कन्या राशि के जातकों को मनवांछित सफलता मिलेगी।

saur maas shravan begins on18th july 2018 know its effect in your zodiac | लग चुका है सौर मास श्रावण, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा इसका असर

लग चुका है सौर मास श्रावण, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा इसका असर

इस साल श्रावण 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। मगर इसके पहले ही सूर्य की संक्राति के कारण सौर मास श्रावण शुरू हो चुका है। सूर्य के इस परिवर्तन से सभी राशि पर कुछ ना कुछ प्रभाव पड़ेगा। आपको बता दें कि इस यह सौर मास श्रावण 18 जुलाई से लग गया है। आप भी जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा इसका असर और इसके नकारात्क प्रभाव से बचने के लिए क्या करने होंगे उपाय। 

इन 7 राशियों के लिए शुभ होगा बदलाव

1. वृष राशि वालों पर इस बदलाव का शुभ असर पड़ेगा। उनके पुरुषार्थ में वृद्धि होगी।

2. मिथुन राशि वालों के धन में वृद्धि होगी, धन लाभ होगा।

3. कर्क राशि वालों के व्यक्त्‍तिव में निखार आएगा।

4. कन्या राशि के जातकों को मनवांछित सफलता मिलेगी।

5. वृश्चिक राशि वालों को अध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति प्राप्‍त होगी।

6. मकर राशि के लोगों को किसी भी काम में सफलता मिलेगी फिर चाहे वह ऑफिस का काम हो या निजी जिंदगी से जुड़ा कोई काम। 

7. कुंभ राशि वालों को इस बदलाव के कारण आर्थिक सफलता मिलेगी साथ ही उनकी आर्थिक तंगी भी दूर होगी और दुश्मनों पर विजय प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें - तिरुपति जा रहे हैं तो यहां के लड्डू खाना न भूलें, 300 साल से भी पुराना है इनका इतिहास

ये भी पढ़ें - आज से सूर्य जा रहा है कर्क राशि में, बन रहा है अशुभ योग, जानें क्या पड़ेगा इसका आपकी राशि पर प्रभाव
इन 5 राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव 

1. मेष राशि वालों को अपने परिवार के लोगों से विवाद होगा।

2. सिंह राशि वालों का भूमि या जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है।

3. तुला राशि वालों के कार्यों में बाधा आएगी। विरोधी अड़चनें पैदा करेंगे।

4. धनु राशि वाले लोगों पर विरोधी हावी रहेंगे, शरीर में कोई विकार हो सकता है।

5. मीन राशि के जातको को स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। 
 

ये कर सकते हैं उपाय

अगर आपकी राशि पर भी सूर्य के इस बदलाव का नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है तो आप इससे बचने का उपाय भी कर सकते हैं। इसके लिए सावन के पवित्र महीना शुरू होने जा रहा है उसमें  भगवान शिव की उपासना कर सकते हैं। मान्यता है कि बाबा भोले सावन माह में आसानी से भक्तों से प्रसन्न होते हैं और उनकी मुसीबतों को दूर करते हैं। लेकिन यदि आप किसी पंडित या ज्योतिषशास्त्र के जानकार से अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव की पूजा करें तो आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा।

Web Title: saur maas shravan begins on18th july 2018 know its effect in your zodiac

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे