लॉकडाउन के बीच आज आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा के साथ शनि और बृहस्पति का होगा दुर्लभ मिलन-जानें सटीक समय

By मेघना वर्मा | Updated: May 12, 2020 12:45 IST2020-05-12T12:35:57+5:302020-05-12T12:45:34+5:30

मंगलवार यानी 12 मई को आसमान में शनि, चंद्रमा और बृहस्पति एक-दूसरे के करीब आएंगे।

saturn moon and jupiter come together today 12 may know the timing | लॉकडाउन के बीच आज आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा के साथ शनि और बृहस्पति का होगा दुर्लभ मिलन-जानें सटीक समय

लॉकडाउन के बीच आज आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा के साथ शनि और बृहस्पति का होगा दुर्लभ मिलन-जानें सटीक समय

Highlightsअभी कुछ ही दिनों पहले आकाश में सुपरमून का नजारा देखने को मिला था। 14 मई से बृहस्पति ग्रह पश्चिम की ओर चलना शुरू करेंगे।

साल 2020 को आकाशीय घटनाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। खासकर अप्रैल के बाद के समय में आकाश में कई तरह की खगोलीय घटना हो रही है। कुछ ही दिनों पहले सुपरमून के बाद अब एक बार फिर आसमान में दु्र्लभ नाजार देखने को मिलेगा। लॉकडाउन के बीच आज आकाश में शनि, चंद्रमा और बृहस्पति ग्रह के मिलने का संयोग होगा। 

बता दें मंगलवार यानी 12 मई को आसमान में शनि, चंद्रमा और बृहस्पति एक-दूसरे के करीब आएंगे। जिसका एक वृहंग दृश्य देखा जा सकेगा। खगोल प्रेमियों के लिए ये रात बेहद खास होगी। भारतीय समय के अनुसार 12 मई को दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर बृहस्पति और चंद्रमा के बीच कोणीय दूरी मात्र 2.4 डिग्री रह जाएगी। वहीं 12 बजे रात्रि में करीब 11.48 बजे शनि और चंद्रमा के बीच की कोणीय दूरी सिर्फ 2.8 ही बचेगी। इसी वजह से इन तीनों ग्रहों को एक त्रिभुज के आकार में देखा जा सकेगा।

इंदिरा गांधी नक्षत्र शाला के वैज्ञानिक अधिकारी सुमित श्रीवास्तव ने एक मीडिया हाउस को बातचीत के बाद बताया कि 12 मई को रात 11 बजनक 48 मिनट पर चांद का उदय होगा। वहीं शनि 11 बजकर 32 पर और बृहस्पति 11 बजकर 15 मिनट पर उदय होगा। 

सिर्फ शनि और चंद्रमा का दिखेगा कंजंक्शन

बताया जा रहा है कि कंजंक्शन, सिर्फ शनि और चन्द्रमा का ही दिखाई देगा। जो अपने आप में ही बेहद खूबसूरत होगा। कुछ लोग दिनांक 12 मई को चन्द्रमा, शनि, वृहस्पति ग्रह के इस त्रिभूजा कार आकृति को स्माइली फेस के रूप में भी देखना पसंद करेंगे क्योंकि इस दिन चन्द्रमा साढ़े बीस दिन का हो चुका होगा और यह 66.9% सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है।

पश्चिन की ओर चलेंगे बृहस्पति
बताया जा रहा है कि 14 मई से बृहस्पति ग्रह पश्चिम की ओर चलना शुरू करेंगे। अभी तक बृहस्पति ग्रह पूर्व गामी है मगर 14 मई से उनकी चाल पश्चिम की ओर चलेंगे। जिसे हम रेट्रोग्रेड मोशन के नाम से जानते हैं। 

English summary :
2020 is considered the most important for celestial events. Many astronomical phenomena are taking place in the sky, especially after April. After the supermoon of a few days ago, once again, there will be rare sight in the sky. There will be a coincidence of Saturn, Moon and Jupiter joining the sky.


Web Title: saturn moon and jupiter come together today 12 may know the timing

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे