लाइव न्यूज़ :

सबरीमला मंदिर के कपाट मंडलम मकरविलक्कू तीर्थाटन के बाद बंद

By भाषा | Updated: January 21, 2020 17:18 IST

यह मंदिर 13 फरवरी को मासिक पूजा के लिए खुलेगा

Open in App

दो महीने से अधिक समय तक चले मंडलम मकरविलक्कू तीर्थाटन के संपन्न होने के बाद यहां भगवान अयप्पा मंदिर के कपाट मंगलवार को पारंपरिक विधि-विधान और पूजा के उपरांत बंद कर दिए गए। पश्चिमी घाट पर वनों के बीच स्थित इस पहाड़ी मंदिर में वैसे तो वार्षिक मकरविलक्कू 15 जनवरी को हुआ, लेकिन इसे श्रद्धालुओं की पूर्जा अर्चना के लिए सोमवार की शाम तक खोलकर रखा गया।

त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि तीर्थाटन के आखिरी दिन शन्निधनम (मंदिर परिसर) में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे जिनमें पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालु भी थे। यही बोर्ड इस मंदिर का रखरखाव करता है। मंदिर में मंगलवार को ब्रह्ममुहूर्त में तांत्री महेश मोहनारू की अगुवाई में ‘अष्टद्रव्य महागणपति होमम’, ‘अभिषेकम’ और ‘उषा नैवेद्यम’ जैसे पारंपरिक अनुष्ठान किए गए।

इसके उपरांत परंपरा के अनुसार पंडलम महल के शाही प्रतिनिधि ने गर्भगृह में भगवान अयप्पा की आरती की और कई अन्य अनुष्ठान किए गए। किंवदंती है कि भगवान अयप्पा ने इसी महल में अपना बचपन बिताया था। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार यह मंदिर 13 फरवरी को मासिक पूजा के लिए खुलेगा और तब पांच दिन तक वहां श्रद्धालु जा पाएंगे।

इस मंदिर में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। पिछले साल जब माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार ने सभी आयु वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने के उच्चतम न्यायालय के 28 सितंबर, 2018 के फैसले को लागू करने की घोषणा की थी तब दक्षिणपंथी संगठनों और भाजपा ने यहां जबर्दस्त प्रदर्शन किया था।

लेकिन इस साल, फैसले के विरुद्ध दायर समीक्षा याचिकाओं को शीर्ष अदालत ने एक बड़ी पीठ के पास भेजने का फैसला किया। इस पर राज्य सरकार ने कहा था कि मंदिर में प्रवेश की इच्छुक महिलाओं को इसके लिए अदालत से आदेश लेकर आना होगा।  

टॅग्स :हिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल