लाइव न्यूज़ :

31 October Rashifal: मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा राशियों का हाल, क्या करें और क्या न करें, जानें सब कुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2019 07:20 IST

आज का राशिफल: मेष राशि वालों को वाणी व्यवहार में संयम बरतने की आवश्यकता है। वृषभ वालों का दिन बढ़िया गुजरेगा। मिथुन राशि वालों को काम में सफलता मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमेष राशि वालों को वाणी व्यवहार में संयम बरतने की आवश्यकता है।वृषभ वालों का दिन बढ़िया गुजरेगा। मिथुन राशि वालों को काम में सफलता मिलेगी।

मेष राशि

मिलाजुलाकर दिन ठीक रहेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखने की आवश्यकता है। आज के दिन घर के बाहर कहीं न ठहरें। आध्यात्मिकता की ओर मन खिंचेगा। नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज बचें। 

वृषभ राशि

आज आपका दिन बढ़िया गुजरेगा। मन खुश रहेगा। घरवालों और दोस्तों के साथ आमोद-प्रमोद का अवसर बनेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलने का योग है। शादीशुदा जीवन में मधुरता आएगी। पत्नी और संतान से सुख मिलेगा। अचानक धनलाभ भी हो सकता है।

मिथुन राशि

काम में सफलता मिलेगी। सम्मान में वृद्धि होगी। दिन बढ़िया गुजरेगा। परिवार में खुशी और शांति रहेगी। धनलाभ की काफी संभावना है। जरूर कामों में धन खर्च हो सकता है। तन मन से स्वस्थ्य महसूस करेंगे। किसी के साथ बहस में पड़ने से बचें। 

कर्क

आपका दिन आज शुभ है। काम में सफलता मिलेगी। कार्य स्थल और समाज में सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घरवालों और दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। धनलाभ की संभावना है। तन-मन, वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है। रुके काम पूरे हो सकते हैं। 

सिंह राशि

रोज के मुकाबले आज आपको कुछ ज्यादा सावधानी से दिन गुजारने की आवश्यकता है। किसी के साथ बहस में पड़ने से बचें। वाणी पर संयम रखें। माता-पिता के साथ अनबन का माहौल बनेगा, इसलिए पहले से सतर्क रहें और उन्हें पूरा सम्मान देते रहें क्योंकि उनकी वजह से आप दुनिया में आए हैं। नकारात्मकता विचारों से बचें। सेहत के प्रति सजग रहें।

कन्या राशि

आज आप अभूतपूर्व सुख का अनुभव करें। मन शांत रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। परिवारवालों और दोस्तों के साथ आमोद-प्रमोद का अवसर बनेगा। पत्नी से सुख प्राप्त होगा। संतान कहना मानेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपका साथ देंगे। आध्यात्मिक बातें ध्यान खीचेंगी। 

तुला राशि

कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो आज बचें। पुरानी बातों पर अड़े न रहें, आगे बढ़ जाएं। वाणी और व्यवहार में लचीले रहें, इससे सकारात्मक परिणाम मिलेगा। घरवालों के साथ बहस में न पड़ें। आज आपको सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। धनलाभ हो सकता है। 

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बढ़िया गुजरेगा। तन और मन से खुश रहेंगे। परिवार में शांति छाई रहेगी। स्नेहीजनों से संबंधों में मधुरता आएगी। किसी रमणीय स्थल के लिए पर्यटन का योग है। 

धनु राशि

दिन शुरू करने से पहले आज के कामों की लिस्ट बनाएं और व्यवहार पर संयम बनाते हुए कार्य करें, क्योंकि परिस्थियां आपको अनुकून बनानी पड़ेंगी। किसी के साथ बहस में न पड़ें। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय के ज्यादा खर्च हो सकता है। ईश्वर में विश्वास बनाए रखें, इससे आपका मन स्थिर रहेगा। 

मकर

आज आपका दिन बढ़िया गुजरेगा। घर-परिवार, दोस्तों और नातेदारों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। शादी की इच्छा रख रहे लोगों के लिए जीवनसाथी का चुनाव करने का दिन है। धन खर्च होगा इसलिए गैर जरूरी चीजों की खरीददारी से बचें।

कुंभ राशि

आज शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छी रहेगी। कारोबार में लाभ का योग है। सहकर्मी साथ देंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर प्रवास करने का योग है। 

मीन राशि

बॉस के साथ अनबन हो सकती है इसलिए बहस में पड़ने से बचें। शारीरिक रूप से आलस्य महसूस करेंगे। आज सकारात्मक रहने के लिए प्रयास करने की जरूरत है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स