लाइव न्यूज़ :

Rang Panchami 2019: रंग पंचमी के ये 5 उपाय हमेशा के लिए दूर कर देंगे पैसों की किल्लत, शारीरिक कष्ट, पारिवारिक कलह

By उस्मान | Updated: March 25, 2019 12:01 IST

Rang Panchami 2019: हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन आसमान में रंग उड़ाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। रंग पंचमी को धनदायक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पवित्र मन से पूजा पाठ करने से देवी देवता स्वयं अपने भक्तों को आशीर्वाद देने आते हैं।

Open in App

चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी (Rang Panchami) का पर्व मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह होली का आखिरी दिन होता है और इसके बाद रंग नहीं खेला जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन आसमान में रंग उड़ाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। रंगपंचमी को धनदायक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पवित्र मन से पूजा पाठ करने से देवी देवता स्वयं अपने भक्तों को आशीर्वाद देने आते हैं। पंडित दिवाकर आपको कुछ उपाय बता रहे हैं जिनके जरिये आप शारीरिक कष्टों, पारिवारिक कलह से मुक्ति पा सकते हैं और मान-सम्मान व धन प्राप्ति कर सकते हैं।  

रंग पंचमी के उपाय (Rang Panchami Upay)

1) मनोविकार दूर करने के उपायअगर आप किसी भी तरह के मनोविकार से पीड़ित हैं, तो आपको उनसे मुक्ति पाने के लिए दूध में शहद मिलाना चाहिए और उसमें अपनी छाया देखकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ के भक्तों पर उनकी असीम कृपा बरसती है।

2) शारीरिक कष्टों से मुक्ति के लिएकहा जाता है कि रंगपंचमी के दिन नारियल पर सिंदूर छिड़क कर भगवान शिवजी पर चढ़ाने से सभी तरह के शारीरिक कष्टों से छुटकारा पाया जा सकता है। 

3) मान-सम्मान प्राप्ति के लिएरंगपंचमी के दिन मसूर भरा तांबे का कलश शिवलिंग पर चढ़ाने से भक्तों का मान-सम्मान बढ़ता है। इसलिए आपको सामजिक प्रतिष्ठा पाने के लिए इस उपाय को जरूर करना चाहिए।

4) पारिवारिक कलह खत्म करने के लिएरंगपंचमी के दिन सुबह उठकर साफ कपड़े पहनें और एक स्टील एक स्टील के लोटे में जल गुड़ और गंगाजल मिलाकर 'ॐ श्री पितृदेवताय नमः मंत्र का 108 बार जाप करते हुए यह जल पीपल के वृक्ष की जड़ में अर्पण कर दें। थोड़ा सा जल बचाकर घर ले आए और अपने घर में छिड़काव करें।

5) धन प्राप्ति के लिए रंगपंचमी पर ये उपाय करें रंगपंचमी के दिन आपको गाय के घी का दीपक जलाकर लाल गुलाब के फूल लक्ष्मी नारायण जी को अर्पण करने चाहिए। इसके बाद 'ॐ श्रीं श्रीये नमः मंत्र का  जाप करें। इसके बाद लक्ष्मी नारायण जी को गुड़ और मिश्री का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके घर में धन की बरकत कुछ समय बाद जरूर दिखाई देगी।

टॅग्स :होलीभगवान कृष्णभगवान रामभगवान शिवहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद