रंग पंचमी 2019: क्यों और कैसे मनाएं ये पर्व, आज अवश्य करें सरकारी नौकरी दिलाने का यह महाउपाय

By गुलनीत कौर | Updated: March 25, 2019 12:08 IST2019-03-25T12:08:11+5:302019-03-25T12:08:11+5:30

जिस प्रकार होली के दिन विभिन्न ज्योतिष नक्षत्रों के बीच कई उपाय किए जाते हैं, इसी प्रकार से रंग पंचमी पर भी शुभ समय देखते हुए किए गए उपायों से देवती देवता मुंह माँगी इच्छा पूरी करते हैं। तो यदि सरकारी नौकरे की इच्छा है तो रंग पंचमी का महाउपाय अवश्य करें।

Rang Panchami 2019: Date, significance, importance, why and how to celebrate, astrological remedy for government job | रंग पंचमी 2019: क्यों और कैसे मनाएं ये पर्व, आज अवश्य करें सरकारी नौकरी दिलाने का यह महाउपाय

रंग पंचमी 2019: क्यों और कैसे मनाएं ये पर्व, आज अवश्य करें सरकारी नौकरी दिलाने का यह महाउपाय

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार होली पर्व से ठीक 5 दिन बाद 'रंग पंचमी' का उत्सव मनाया जाता है। इसदिन भी रंगों से होली खेली जाती है। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इ वर्ष रंग पंचमी 25 मार्च 2019, दिन सोमवार की है। 

क्या है रंग पंचमी? (What is Rang Panchami?)

धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन महीने में मनाए जाने वाले रंगों के पर्व को होली कहते हैं। इसदिन सभी एक दूसरे को रंग, गुला, अबीर लगाकर खुशियां मनाते हैं। मगर इसदिन से ठीक पांचवें दिन फिर से होली मनाई जाती है। किन्तु यह कोई साधारण होली नहीं होती। इसे देवताओं की होली खा गया है।

मान्यता है कि रंग पंचमी पर देवी देवता स्वर्ग में होली खेलते हैं। इसदिन पृथिवी लोक पर मौजूद भक्त यदि देवी देवता का स्मरण करे, रंग पंचमी पर विधिवत पूजा करे तो देवी देवता ऊपर से उसे आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो रंग पंचमी पर पूजा-पाठ करने से विभिन्न कुंडली ओश भी शांत होते हैं।

यह भी पढ़ें: रंगपंचमी के ये 5 उपाय हमेशा के लिए दूर कर देंगे पैसों की किल्लत, शारीरिक कष्ट, पारिवारिक कलह

कैसे मनाएं रंग पंचमी? (How to celebrate Rang Panchami, importance, significance)

रंग पंचमी के दिन सुबह किसी पवित्र नदी या फिर स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। यह भी संभव ना हो तो कम से गंगाजल से मुंह-हाथ धो लेना चाहिए। रंग पंचमी पर मां लक्ष्मी को गुलाब के फूल और घी के दो दीपक अर्पित करने से धन की सामस्या दूर होती है।

रंग पंचमी पर करें ये महाउपाय (Astrological remedy for Rang Panchami)

जिस प्रकार होली के दिन विभिन्न ज्योतिष नक्षत्रों के बीच कई उपाय किए जाते हैं, इसी प्रकार से रंग पंचमी पर भी शुभ समय देखते हुए किए गए उपायों से देवती देवता मुंह माँगी इच्छा पूरी करते हैं। तो यदि सरकारी नौकरे की इच्छा है तो रंग के दिन गुलाबी वस्त्र धारण करें। एक शंख लें, उसमें जल भरकर ऊपर से रोली, हल्दी डालें। इस जल से सूर्य देव को ''ॐ घृणि सूर्याय नमः'' का एक माला जाप करते हुए अर्घ्य दें। ऐसा करने से सरकारी नौकरी के योग खुल जाएंगे।

 

Web Title: Rang Panchami 2019: Date, significance, importance, why and how to celebrate, astrological remedy for government job

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे