लाइव न्यूज़ :

Ramadan 2019: जानें 21 मई को 15वें रोजे की इफ्तारी, 22 मई को 16वें रोजे की सहरी का सही समय

By उस्मान | Updated: May 21, 2019 14:44 IST

रमजान 2019 (Ramadan 2019 Time Table): दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, भोपाल, लखनऊ में इफ्तारी और सहरी का पूरा टाइम-टेबल यहां देखें.

Open in App

भारत में रमजान का पाक महीना जारी है। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना होता है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं और इस महीने की गई इबादत का सवाब 70 गुणा बढ़कर मिलता है। उलेमा बताते हैं कि रमजान के महीने में जो शख्स एक नेकी करता है अल्लाह उसको 70 नेकियों का सवाब देते हैं। इसी तरह जो शख्स एक रुपये की जकात करता है उसे 70 रुपये के बराबर सवाब मिलता है। 

सहरी क्या है (What is Suhur or Sehri)

रमजान के पाक महीने में मुस्लिमों द्वारा रोजा रखने से पहले सुबह जल्दी खाने वाले भोजन को सहरी कहा जाता है। इस खाने को फज्र की नमाज से पहले खाया जाता है। इसके बाद रोजा रखने की दुआ पढ़कर रोजा रखा जाता है।

सहरी यानी रोजा रखने की दुआ या रोजा रखने की नीयत (Roza Rakhne Ki Dua - Dua Of Sehri in Hindi)

रोजेदारों को रोजा रखने के लिए रोजा रखें के दुआ पढ़नी होती है। सहरी करने के बाद ये दुआ पढ़ते हैं। दुआ इस प्रकार है- 'व वे सोमे गदिन नवैतो मिन शहरे रमजान' अर्थात् मैंने माह रमजान के कल के रोजे की नियत की। रोजा रखने की दुआ को मुंह से पढ़ना बेहतर माना गया है लेकिन कोई रोजा रखने के लिए 'आज मैं रोजा रखूंगा या कल मैं रोजा रखूंगा' कहकर भी रोजा रख सकता है।

इफ्तार क्या है (Whats is Iftar)

मुस्लिमों द्वारा रमजान के दिनों रोजा खोलने के लिए खाया जाने वाला भोजन इफ्तार कहलाता है। यह रोजेदारों का दिन का दूसरा भोजन होता है, जिसे मगरिब की नमाज से पहले खाया जाता है। 

इफ्तार यानी रोजा खोलने की दुआ या रोजा खोलने की नीयत (Roza Kholne Ki Dua - Dua Of Iftar in Hindi)

इस दुआ को इफ्तार के समय रोजा खोलने से पहले पढ़ा जाता है और इसके बाद ही कुछ खाया जाता है। दुआ इस प्रकार है- 'अल्लाहुम्म लका सुम्तो व अला रिज़क़िका अफतरतो' 

1) भोपालइफ्तार- 19:01 pmसहरी- 04:12 am
2) दिल्लीइफ्तार- 19:11 pmसहरी- 03:56 am
3) लखनऊइफ्तारी- 06:52 pmसहरी- 03:47 am
4) मुंबईइफ्तारी- 07:09 pmसहरी- 04:41 am
5) हैदराबादइफ्तारी- 07:09 pmसहरी- 04:12 am
6) कोलकाता इफ्तारी- 06:13 pmसहरी- 03:31 am
टॅग्स :रमजानईदत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChhath Puja 2025: सीएम नीतीश कुमार ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, देखें लोक आस्था के महापर्व छठ से जुड़े वीडियो

भारतChhath Puja 2025: दिल्ली में आज छठ महापर्व के मौके पर क्या खुला और क्या बंद? देखें पूरी लिस्ट यहां

पूजा पाठChhath Puja 2025: देश के इन सूर्य मंदिरों में छठ पूजा के मौके पर जरूर करें दर्शन; पूरी होगी हर मनोकामना

पूजा पाठChhath Puja 2025: छठ पूजा से जुड़े हैं ये अनोखे तथ्य, जानकर हो जाएंगे हैरान

पूजा पाठChhath Puja 2025: क्यों मनाया जाता है छठ पर्व, महाभारत काल से क्या है संबंध? जानें यहां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 10 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 10 December 2025: कन्या को धनलाभ, कुंभ को हो सकती है धनहानि, पढ़ें अपनी राशि का भविष्य

पूजा पाठKharmas 2025: 16 दिसंबर से रुक जाएंगे विवाह, मुंडन समेत सभी मांगलिक कार्य, जानें खरमास में क्या करें, क्या नहीं

पूजा पाठPanchang 09 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 09 December 2025: आज मेष समेत इन 4 राशिवालों की किस्मत बुलंद, खुशखबरी मिलने की संभावना