लाइव न्यूज़ :

Ramadan 2019: यहां जानें 12 मई छठे रोजे की इफ्तारी और 13 मई सातवें की सहरी का सही समय

By गुलनीत कौर | Updated: May 12, 2019 11:22 IST

रमजान 2019 (Ramadan 2019 Time Table): दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, भोपाल, लखनऊ में इफ्तारी और सहरी का पूरा टाइम-टेबल यहां देखें.

Open in App

भारत में रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। आज यानी 12 मई को रमजान महीने का छठा रोजा है। मुस्लिम लोग अगले एक महीने तक रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करेंगे। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना होता है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं और इस महीने की गई इबादत का सवाब 70 गुणा बढ़कर मिलता है। उलेमा बताते हैं कि रमजान के महीने में जो शख्स एक नेकी करता है अल्लाह उसको 70 नेकियों का सवाब देते हैं। इसी तरह जो शख्स एक रुपये की जकात करता है उसे 70 रुपये के बराबर सवाब मिलता है। 

सहरी क्या है (What is Suhur or Sehri)

रमजान के पाक महीने में मुस्लिमों द्वारा रोजा रखने से पहले सुबह जल्दी खाने वाले भोजन को सहरी कहा जाता है। इस खाने को फज्र की नमाज से पहले खाया जाता है। इसके बाद रोजा रखने की दुआ पढ़कर रोजा रखा जाता है।

सहरी यानी रोजा रखने की दुआ या रोजा रखने की नीयत (Roza Rakhne Ki Dua - Dua Of Sehri in Hindi)

रोजेदारों को रोजा रखने के लिए रोजा रखें के दुआ पढ़नी होती है। सहरी करने के बाद ये दुआ पढ़ते हैं। दुआ इस प्रकार है- 'व वे सोमे गदिन नवैतो मिन शहरे रमजान' अर्थात् मैंने माह रमजान के कल के रोजे की नियत की। रोजा रखने की दुआ को मुंह से पढ़ना बेहतर माना गया है लेकिन कोई रोजा रखने के लिए 'आज मैं रोजा रखूंगा या कल मैं रोजा रखूंगा' कहकर भी रोजा रख सकता है।

इफ्तार क्या है (Whats is Iftar)

मुस्लिमों द्वारा रमजान के दिनों रोजा खोलने के लिए खाया जाने वाला भोजन इफ्तार कहलाता है। यह रोजेदारों का दिन का दूसरा भोजन होता है, जिसे मगरिब की नमाज से पहले खाया जाता है। 

इफ्तार यानी रोजा खोलने की दुआ या रोजा खोलने की नीयत (Roza Kholne Ki Dua - Dua Of Iftar in Hindi)इस दुआ को इफ्तार के समय रोजा खोलने से पहले पढ़ा जाता है और इसके बाद ही कुछ खाया जाता है। दुआ इस प्रकार है- 'अल्लाहुम्म लका सुम्तो व अला रिज़क़िका अफतरतो' 

12 मई, 2019 को छठे रोजे की इफ्तारी का समय और 13 मई, 2019 सातवें रोजे की सहरी का समय:

1) भोपालइफ्तार- 06:55 pmसहरी- 04:30 am
2) दिल्लीइफ्तार- 07:03 pmसहरी- 04:20 am
3) लखनऊइफ्तारी- 06:45 pmसहरी- 04:10 am
4) मुंबईइफ्तारी- 07:07 pmसहरी- 04:57 am
5) हैदराबादइफ्तारी- 07:05 pmसहरी- 04:30 am
6) कोलकाता इफ्तारी- 06:10 pmसहरी- 03:48 am

 

टॅग्स :रमजानइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अगर ज़ुल्म हुआ तो जिहाद होगा': जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रेसिडेंट मौलाना महमूद मदनी यह कहकर विवाद खड़ा किया

भारतपाकिस्तान में लापता हुई सरबजीत ने कबूला इस्लाम, स्थानीय शख्स से किया निकाह

पूजा पाठईश्वरीय चेतना जुबान ही नहीं, कर्मों से भी झलके

विश्वसीरिया में सांप्रदायिक संकट गहराया, संघर्ष विराम जारी रहने के कारण स्वेदा में 940 लोगों की मौत

क्राइम अलर्टइस्लाम कबूल कर वरना रेप केस..., शादी के बाद पत्नी ने दी धमकी, हिंदू युवक ने लगाया गंभीर आरोप

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय