Ramadan 2026 Moon Sighting: रमजान का चांद दिखा?, गुरुवार को पहला रोजा?, नई दिल्ली में सहरी और इफ्तार का समय...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2026 22:14 IST2026-02-18T20:20:38+5:302026-02-18T22:14:01+5:30

Ramadan 2026 Moon Sighting Live updates: बिहार के पटना और औरंगाबाद तथा झारखंड के कई हिस्सों में आम तौर पर रमजान का चांद देखे जाने की पुष्टि हुई है।

Ramadan 2026 Moon Sighting Live updates: Crescent moon sighted in Delhi, Mumbai, Hyderabad, Bengaluru, Chennai, Lucknow, Roza to begin tomorrow across India see timing | Ramadan 2026 Moon Sighting: रमजान का चांद दिखा?, गुरुवार को पहला रोजा?, नई दिल्ली में सहरी और इफ्तार का समय...

Ramadan 2026 Moon Sighting Live updates

HighlightsRamadan 2026 Moon Sighting Live updates: नमाज़ केवल मस्जिदों के अंदर ही अदा की जानी चाहिए। Ramadan 2026 Moon Sighting Live updates:नमाज़ केवल मस्जिदों के अंदर ही अदा करें।Ramadan 2026 Moon Sighting Live updates: सड़कों पर नमाज़ नहीं अदा करनी चाहिए।

नई दिल्लीः देश में रमजान के महीने का आगाज़ बृहस्पतिवार से होगा। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिल्ली-एनसीआर में चांद के दीदार नहीं हुए हैं, लेकिन देश के कई हिस्सों में चांद दिखने की पुष्टि हुई है। धर्म गुरुओं ने बुधवार को यह जाकारी दी। चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए थे और बारिश हो रही थी जिस वजह से यहां चांद नजर नहीं आया। बिहार के पटना और औरंगाबाद तथा झारखंड के कई हिस्सों में आम तौर पर रमजान का चांद देखे जाने की पुष्टि हुई है।

लखनऊ के ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा कि चंद्रमा समिति ने घोषणा की है कि आज देश के विभिन्न हिस्सों में चांद देखा गया है। इसके आधार पर यह घोषणा की जाती है कि कल, 19 फरवरी 2026 को पहला रोज़ा होगा। नमाज़ केवल मस्जिदों के अंदर ही अदा की जानी चाहिए। सड़कों पर नमाज़ नहीं अदा करनी चाहिए। नमाज़ केवल मस्जिदों के अंदर ही अदा करें।

नई दिल्ली में सहरी और इफ्तार का समय 2026-

19 फ़रवरीः सुबह 05:36 से शाम 6:15 बजे तक

20 फ़रवरीः सुबह 05:35 से शाम 6:16 बजे तक

21 फ़रवरीः सुबह 05:35 से शाम 6:17 बजे तक

22 फ़रवरीः सुबह 05:34 से शाम 6:17 बजे तक

23 फ़रवरीः सुबह 05:33 से शाम 6:18 बजे तक

24 फ़रवरीः सुबह 05:32 से शाम 6:19 बजे तक

25 फ़रवरीः सुबह 05:31 से शाम 6:19 बजे तक

26 फ़रवरीः सुबह 05:30 से शाम 6:20 बजे तक

27 फ़रवरीः सुबह 05:29 से शाम 6:21 बजे तक

28 फ़रवरीः सुबह 05:28 से शाम 6:21 बजे तक

01 मार्चः 05:27 पूर्वाह्न, 6:22 अपराह्न

02 मार्चः 05:26 पूर्वाह्न, 6:23 अपराह्न

03 मार्चः 05:25 पूर्वाह्न, 6:23 अपराह्न

04 मार्चः 05:24 पूर्वाह्न, 6:24 अपराह्न

05 मार्चः 05:23 पूर्वाह्न, 6:25 अपराह्न

06 मार्चः 05:22 पूर्वाह्न, 6:25 अपराह्न

07 मार्चः 05:21 पूर्वाह्न, 6:26 अपराह्न

08 मार्चः 05:20 पूर्वाह्न, 6:26 अपराह्न

09 मार्चः 05:19 पूर्वाह्न, 6:27 अपराह्न

10 मार्चः 05:18 पूर्वाह्न, 6:28 अपराह्न

11 मार्चः 05:17 पूर्वाह्न, 6:28 अपराह्न

12 मार्चः 05:15 पूर्वाह्न, 6:29 अपराह्न

13 मार्चः 05:14 पूर्वाह्न, 6:29 अपराह्न

14 मार्चः 05:13 पूर्वाह्न 6:30 अपराह्न

15 मार्चः 05:12 पूर्वाह्न, 6:31 अपराह्न

16 मार्चः 05:11 पूर्वाह्न, 6:31 अपराह्न

17 मार्चः 05:10 पूर्वाह्न, 6:32 अपराह्न

18 मार्चः 5:09 पूर्वाह्न, 6:32 अपराह्न

19 मार्चः सुबह 5:08 बजे, शाम 6:32 बजे

20 मार्चः सुबह 5:07 बजे, शाम 6:33 बजे।

खाड़ी क्षेत्र में चांद के दीदार के साथ रमज़ान का महीना शुरू

खाड़ी क्षेत्र के कई देशों ने मंगलवार को चांद देखे जाने के साथ ही पवित्र रमजान के महीने की शुरुआत की घोषणा की। चांद देखने की पुष्टि करने वाली समिति द्वारा चंद्रमा के दीदार करने के बाद सबसे पहले सऊदी अरब ने रमजान के महीने की शुरुआत की घोषणा की।

Web Title: Ramadan 2026 Moon Sighting Live updates: Crescent moon sighted in Delhi, Mumbai, Hyderabad, Bengaluru, Chennai, Lucknow, Roza to begin tomorrow across India see timing

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे