Ramadan 2020 Sehri & Iftar Time: रमजान का 6वां दिन, जानिए सहरी और इफ्तार का समय
By मेघना वर्मा | Updated: April 30, 2020 08:24 IST2020-04-30T08:24:19+5:302020-04-30T08:24:19+5:30
Ramadan 2020 Sehri & Iftar Time: रमजान के महीने में दो चीजें अहम होती हैं। पहला सहरी और दूसरा इफ्तार।

Ramadan 2020 Sehri & Iftar Time: रमजान का 6वां दिन, जानिए सहरी और इफ्तार का समय
आज (30 अप्रैल) रमजान का छठवां दिन है। रमजान के इस महीने को मुसलिम समुदाय में पाक माना जाता है। इन दिनों में लोग रोजा रखते हैं। जिसमें दिन उगने से पहले भोजन किया जाता है और दिन ढलने के बाद ही कुछ खाया पीया जाता है। मुसलिम समुदाय के इस महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। आज रमजान के रोजे का पांचवा दिन है।
रोजा रखने का कारण है खुदा में यकीन रखना और उनकी इबादत करना। रोजे के समय पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है। मगर इस बार लॉकडाउन के चलते ये नमाज घरों पर ही पढ़ी जाएगी। सभी मुसलिम धर्म गुरुओं ने भी लोगों से अपील की है कि वो इस लॉकडाउन में बाहर ना निकलें। घर पर रहकर ही नमाज अदा करें।
वहीं रमजान के महीने में दो चीजें अहम होती हैं। पहला सहरी और दूसरा इफ्तार। सहरी दिन में सूरज निकलने से पहले किया जाता है जिसमें हर दिन सुबह तय समय पर भोजन किया जाता है। इसके बाद पूरे दिन कुभ नहीं खाया जाता। सहरी करने को सुन्नत कहा जाता है।
वहीं दूसरी सबसे जरूरी चीज होती है इफ्तार। शाम को सूरज डूब जाने के बाद रोजेदार जब रोजा खोलते हैं तो इसे इफ्तार कहते हैं। इफ्तार को हमेशा खजूर खाकर खोला जाता है। अगर ऐसा नहीं है फिर भी इफ्तार में सबसे जरूरी खजूर ही होता है।
आइए आपको बताते हैं 30 अप्रैल को सहरी और इफ्तार का समय-