लाइव न्यूज़ :

Ramadan 2020: माह-ए-रमजान शुरू, आज लोग रखेंगे पहला रोजा, जानिए खजूर खाकर क्यों खोला जाता है रोजा

By मेघना वर्मा | Updated: April 25, 2020 08:39 IST

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार(24 अप्रैल) को देर शाम चांद दिखाई दिया। जिसके साथ ही माह-ए-रमजान की शुरुआत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देरमजान के महीने को तीन भागों में बांटा गया है। रमजान की हर तस्वीर में लालटेन दिखाई देता है।

रमजान का पाक महीना आज से शुरू हो गया है। मुसलिम समुदाय के इस पवित्र महीने में लोग रोजे रखते हैं और अल्लाह की ईबादत करते हैं। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार(24 अप्रैल) को देर शाम चांद दिखाई दिया। जिसके साथ ही माह-ए-रमजान की शुरुआत हो गई। वहीं कोरोना वायरस के बीच लॉकडाउन में लोग पहला रोजा शनिवार को रखेंगे।

इतने घंटे का होगा पहला रोजा

बता दें गर्मी और चिलचिलाती धूप रोजेदारों के सब्र का इम्तिहान लेगी। बताया जा रहा है कि इस बार पहला रोज 15 घंटे से ज्यादा वक्त का होगा। पहला रोजा 15 घंटे 9 मिनट का होगा। वहीं अंतिम रोजा भी 15 घंटे एक मिनट की अवधि का होगा। बताया जा रहा है कि पहला रोजा 4 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा जो शाम 6 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगा। 

रमजान से जुड़े रोचक तथ्य

1. रमजान के पाक महीने में वैसे तो सभी रोजा रखते हैं। मगर छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को इसे ना रखने की छूट दी गई है। 

 

2. रमजान  पूरे 30 दिन यानी एक महीने का होता है। माना जाता है कि इस महीने हर रोज कुरान पढ़ने से ज्यादा सबाब मिलता है। 

3. रमजान के पाक महीने में शाम की इफ्तार का खास भोजन खजूर होता है। मान्यता है कि खजूर खाकर ही पैगम्बर मोहम्मद ने अपने रोजे को खोला था।

4. रमजान के महीने को तीन भागों में बांटा गया है। शुरुआती 10 दिन के को 'रहमतों का दौर' बताया गया है। 10 दिन के दूसरे भाग को 'माफी का दौर' कहा जाता है और 10 दिन के आखिरी हिस्से को 'जहन्नुम से बचाने का दौर' पुकारा जाता है।

5. रमजान के महीने के एक दिन शब-ए-कद्र मनाई जाती है। इस दिन सभी मुस्लिम रात भर जागकर अल्लाह की इबादत करते हैं।

6. रमजान की हर तस्वीर में लालटेन दिखाई देता है। दरअसल इस लालटेन की कहानी है। रमजान के महीने में मिस्र के बाजारों में लोग बड़ी-बड़ी लालटेन लगाकर सड़कों को सजाते हैं। इसके पीछे मान्यता है कि मिस्र के खलीफा का स्वागत राजधानी काहिरा में लालटेन लगा कर किया जाता है।

टॅग्स :रमजान
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

पूजा पाठRamadan 2026: मक्का-मदीना में 'ऐतिकाफ़' लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

पूजा पाठRamadan 2026: भारत की इन ऐतिहासिक मस्जिदों में महसूस करें इबादत का सुकून, रमजान के मौके पर जरूर करें दीदार

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल