लाइव न्यूज़ :

आज से रमजान का पाक महीना शुरू, इस समुदाय ने एक दिन पहले ही अदा कर दी तरावीह की विशेष नमाज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 25, 2020 09:13 IST

Open in App

लोस सेवा इस्लामी कैलेंडर के महिनों की सरदार का दर्जा रखनेवाले रमजान के मुबारह महीने की शुरूआत शुक्रवार को सूर्यास्त के बाद अकोला के आसमान पर नजर आए दूज के चांद के साथ हो गई. इस हिसाब से शनिवार को आज पहला रोजा है. चांद नजर आने के बाद रमजान शुरू होने की मुबारकबाद का सिलसिला आरंभ हो गया.

शहर की मुस्लिम बहूल इलाकों की मस्जिदों से किए गए ऐलान में रमजान का चांद नजर आने की तस्दीक के साथ ही अपील की गई कि, तरावीह की विशेष नमाज के लिए मस्जिद में नहीं आते हुए घरों में ही अदा करें. सूर्यास्त के बाद अदा की जानेवाली मगरिब की नमाज के बाद मुस्लिम महिला एवं पुरुष अपने मकानों की छतों पर पहुंचे.

अकोला में आसमान साफ होने की वजह से डूबते सूरज की लाली के बीच नाखुन के आकार का चांद साफ नजर आया.चांद नजर आने की दुआ के साथ ही यह भी दुआ की गई कि, देश-दुनिया पर आई कोरोना वायरस की इस महामारी से सभी को निजात मिले. इस्लामी महिने शव्वाल की आज 30 तारीख के मद्देनजर माना जा रहा था कि, आज रमजान मुबारक का चांद नजर आना तय है. इसलिए आज सुबह लॉकडाउन की छूट के दौरान सभी ने सेहरी का इंतजाम कर लिया था.

सूर्यास्त के बाद चांद के नजर आने के बाद सभी मुस्लिमों ने तरावीह की विशेष नमाज अदा की और तड़के नींद से जागकर सेहरी करने के बाद फज्र की भी नमाज अदा की.

अकोला के बाहरी इलाकों के अलावा आसपास के जिलों की तहसीलों में अजान की अनुमति नहीं होने की जानकारी राकांपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष शब्बीरभाई विद्रोही को दी गई. उन्होंने राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख से संपर्क कर रमजान का महीना शुरू होने तथा कई जिलों में अजान की अनुमति नहीं होने की जानकारी दी. जिसके बाद श्री देशमुख ने तत्काल अपने टिष्ट्वटर पर संदेश दिया कि, मस्जिदों में अजान होगी, लेकिन नमाज नहीं.

दाउदी बोहरा के मिस्री कैलेंडर के मुताबिक शुक्रवार को पहला रोजा था. इसी को देखते हुए दाउदी बोहरा समाज ने भी गुरुवार से अपने घरों पर तरावीह की विशेष नमाज अदा करना आरंभ कर दी. शुक्रवार तड़के नींद जागकर सेहरी की और रोजा रखा था. 

टॅग्स :रमजान
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

पूजा पाठRamadan 2026: मक्का-मदीना में 'ऐतिकाफ़' लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

पूजा पाठRamadan 2026: भारत की इन ऐतिहासिक मस्जिदों में महसूस करें इबादत का सुकून, रमजान के मौके पर जरूर करें दीदार

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल