रमजान पर लॉकडाउन के नियमों का होगा पालन, मुंबई पुलिस ऐसे रखेगी लोगों पर पैनी नजर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 25, 2020 09:33 IST2020-04-25T09:33:03+5:302020-04-25T09:33:26+5:30

Ramadan 2020, first rosa start today mumbai police flying drones to ensure people stay at home | रमजान पर लॉकडाउन के नियमों का होगा पालन, मुंबई पुलिस ऐसे रखेगी लोगों पर पैनी नजर

रमजान पर लॉकडाउन के नियमों का होगा पालन, मुंबई पुलिस ऐसे रखेगी लोगों पर पैनी नजर

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के नियमों का रमजान में सख्ती से पालन कराने के लिए मुंबई पुलिस ड्रोन की मदद लेगी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोजा खोलते समय या नमाज अदा करते समय लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा, जैसे इस समय लोग इमारतों की छतों पर या मस्जिद के आसपास इकट्ठे तो नहीं हो रहे.

धर्म गुरुओं से भी बात की गई है और उन्होंने सहयोग करने का आश्वासन दिया है. मुंबई पुलिस के प्रवक्ता प्रणय अशोक ने बताया कि लोगों से कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के नियमों को ध्यान में रखते हुए धार्मिक काम करने को कहा है. 'रेड जोन' में रहने वाले लोगों तक खाना पहुंचाने के लिए एनजीओ आदि की मदद ली जाएगी.

उन्होंने कहा, ''राज्य रिजर्व पुलिस बल, दंगा नियंत्रण पुलिस, त्वरित प्रतिक्रिया दल के कर्मियों सहित इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा. रोजा खोलते समय या नमाज अदा करते समय लोग छतों या मस्जिद के आसपास इकट्ठे तो नहीं हो रहे, यह देखने के लिए ड्रोन की मदद ली जाएगी.''

 

Web Title: Ramadan 2020, first rosa start today mumbai police flying drones to ensure people stay at home

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Ramadanरमजान