लाइव न्यूज़ :

Ramadan: रूस में 21 घंटे जबकि भारत में सिर्फ 14 घंटे का क्यों होता है रोजा?

By उस्मान | Updated: May 6, 2019 15:31 IST

Ramadan 2019 (रमज़ान 2019): रमज़ान का पाक महीना 07 मई से शुरू हो रहा है। यह महीना मुस्लिमों के लिए बेहद खास होता है। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग 14 से 15 घंटे भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखते हैं.

Open in App

भारत में रमज़ान का पाक महीना 07 मई से शुरू हो रहा है। यह महीना मुस्लिमों के लिए बेहद खास होता है। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग 14 से 15 घंटे भूखे-प्यासे रहकर रोजा रखते हैं यानी उपवास करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र महीने रोजा रखने, नमाज और कुरआन पढ़ने, दुआ करने, जकात देने आदि से अल्लाह ताला रोजेदारों की तमाम गुनाह माफ कर देते हैं। 

क्या आपने कभी सोचा है कि किस देश में सबसे ज्यादा घंटे और किस देश में सबसे कम घंटे रोजे रखे जाते हैं? आपको बता दें कि अर्जेंटीना के उशुआ शहर में दुनिया का सबसे कम अवधि के लिए रोजा रखा जाता है। यहां सिर्फ 11 घंटे रोजा रखा जाता है। यहां सूर्य सुबह 6.57 बजे उगता है और शाम 5.57 बजे ढलता है। इसी तरह रूस के मुरमैन्स्क शहर में सबसे लंबा रोजा 20.45 घंटे का होगा। 

उत्तरी यूरोपीय देशों जैसे आइसलैंड, नॉर्वे, और स्वीडन में गर्मियों में रोजे का समय औसतन 20 घंटे या उससे अधिक भी चला जाता है। इतना ही नहीं, आर्कटिक सर्कल के ऊपर कुछ स्थानों पर गर्मियों में सूरज कभी डूबता नहीं है। ऐसे में मुस्लिम अधिकारियों को निकटतम मुस्लिम देश के साथ रमज़ान रखने का फैसला करते हैं या सऊदी अरब के नियम को फॉलो करते हैं।

रूस के मुरमैन्स्क शहर में 20.45 घंटेआइसलैंड के रेकजाविक में 19.26 घंटेइटली के शहर रोम में 15.55 घंटेइरान के शहर तेहरान में 15.26 घंटेपाकिस्तान के इस्लामाबाद में 15.14 घंटेअमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 15.38 घंटेसऊदी अरब के रियाद में 14. 37 घंटेभारत के हैदराबाद शहर में 14.09 घंटेदुबई शहर में 14.39 घंटेभारत के दिल्ली शहर में 14.51 घंटेअर्जेंटीना के उशुआ शहर में 11 घंटे

रमजान का महत्त्व है?

लगभग एक महीना रोजे रखने का उद्देश्य पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को याद करना है। रमजान का पाक महीना मुस्लिम लोगों के लिए बेहद खास होता है। माना जाता है कि इन माह में जन्नत के दरवाज खुल जाते है। इस माह में की गई इबादतों का सबाब अन्य माह से दोगुना मिलता है। इस माह का इंतजार बहुत ही शिद्दत के साथ लोगों को होता है। 

टॅग्स :रमजानत्योहारईददुबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल