VIDEO: दिवाली पर राम मंदिर रोशनी से जगमगाया, देखें रामनगरी अयोध्या का भव्य और दिव्य नजारा...
By संदीप दाहिमा | Updated: October 20, 2025 19:18 IST2025-10-20T19:16:47+5:302025-10-20T19:18:16+5:30
Ram Temple lit up on Diwali: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या को फिर एक बार दीपावली के मौके पर रंग बिरंगी लाइटों से जगमग किया गया है, रात में भी दिन जैसी रोशनी से राम मंदिर जगमग हो गया है।

VIDEO: दिवाली पर राम मंदिर रोशनी से जगमगाया, देखें रामनगरी अयोध्या का भव्य और दिव्य नजारा...
Ram Temple lit up on Diwali: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या को फिर एक बार दीपावली के मौके पर रंग बिरंगी लाइटों से जगमग किया गया है, रात में भी दिन जैसी रोशनी से राम मंदिर जगमग हो गया है। वहीं दीपावली पर्व पर काशी (वाराणसी) में मंदिरों और घाटों को दीपों और विद्युत प्रकाश से सजाया गया है और लोगों ने अपने घरों को भी दीपों से जगमग किया गया है। वहीं वाराणसी में रविवार को छोटी दीपावली के मौके पर तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों और खेल संघों के पदाधिकारियों ने परमानंदपुर मिनी स्टेडियम को सजाया। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ ए के सिंह ने बताया कि हैंडबॉल, रग्बी, हॉकी, टेबल टेनिस, जूडो और बुशु के खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर दीयों से 'खेलोगे तो खिलोगे' को और काशी उकेरा। देर शाम को आतिशबाजी हुई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में महिला राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने सौ से अधिक आकाशदीप उड़ाकर बनारस के आसमान को रोशनी से भर दिया।
धवल धाम ऊपर नभ चुंबत।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) October 19, 2025
कलस मनहुँ रबि ससि दुति निंदत॥
बहु मनि रचित झरोखा भ्राजहिं।
गृह गृह प्रति मनि दीप बिराजहिं॥
उज्ज्वल महल ऊपर आकाश को चूम रहे हैं। महलों पर के कलश अपने दिव्य प्रकाश से मानो सूर्य, चंद्रमा के प्रकाश का भी तिरस्कार करते हैं। महलों में बहुत सी मणियों से रचे हुए… pic.twitter.com/0QiBFWIWLP
श्रीहरि के सामने कलयुग का कोई प्रभाव नहीं पड़ता नारायण जहाँ होते है वह जगह खुद व खुद स्वर्ग सामान हो जाती है
— Babita Joshi 🇮🇳🚩 (@Babita4559) October 19, 2025
सियावर रामचन्द्र जी की जय
सत्य सनातन धर्म की जय #दीपोत्सव#अयोध्या#RamMandir#ayodhyarammandir#Deepotsav2025pic.twitter.com/dpkHwc0byn
दिवाली के दिन इससे खूबसूरत तस्वीर आपको देखने को नहीं मिलेगी... जय श्री राम 🙏🏻🚩#RamMandir#Ayodhya#Diwali#Diwali2025#Deepawalipic.twitter.com/vl2Na7So1b
— Singh'am (@Singham24x7) October 20, 2025