Raksha Bandhan Muhurat 2023: रक्षाबंधन पर किस समय बंधेगी राखी, राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी ने बताया शुभ मुहूर्त

By रुस्तम राणा | Published: August 29, 2023 04:00 PM2023-08-29T16:00:55+5:302023-08-29T16:01:22+5:30

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के अनुसार, रक्षाबंधन 30 अगस्त की रात 08:04 बजे शुरू होगा और उसी तिथि को रात 11:36 बजे समाप्त होगा।

Raksha Bandhan Muhurat 2023: At what time Rakhi will be tied on Rakshabandhan know auspicious time | Raksha Bandhan Muhurat 2023: रक्षाबंधन पर किस समय बंधेगी राखी, राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी ने बताया शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan Muhurat 2023: रक्षाबंधन पर किस समय बंधेगी राखी, राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी ने बताया शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan MUhurat 2023: रक्षाबंधन हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है। भाई-बहन के प्रेम का यह पर्व प्रति वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रक्षाबंधन 30 को है या 31 को इसे लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है, लेकिन ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, श्रावणी या सावन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अगस्त सुबह 10:58 मिनट से हो रही है और इसका समापन 31 अगस्त को सुबह 07:05 मिनट पर होगा।

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

वहीं राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के अनुसार, रक्षाबंधन 30 अगस्त की रात 08:04 बजे शुरू होगा और उसी तिथि को रात 11:36 बजे समाप्त होगा। रक्षाबंधन इसी समय में मनाना चाहिए। पुजारी के अनुसार, दिन के समय कोई 'मुहूर्त' नहीं है। उनके अनुसार राखी बांधने का भी समय यही रहेगा। 

रक्षाबंधन पर आरती की थाली ऐसे करें तैयार

रक्षाबंधन पर थाली में चंदन जरूर रखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंदन को बेहद पवित्र माना गया है। चंदन के साथ ही थाली में रोली, अक्षत, दही आदि भी रखें। रोली अक्षत के तिलक से नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर थाली में दीपक जरूर जलाएं। इससे भाई-बहन का प्रेम पवित्र बना रहता है। इसके अलावा मुंह मीठा कराने के लिए थाली में मिठाई का होना भी जरूरी है।

रक्षाबंध का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि सबसे पहले देवी लक्ष्मी ने राजा बली को राखी बांधकर अपना भाई बना लिया था। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई इस रक्षा सूत्र का धर्म निभाते हुए बहन की रक्षा का संकल्‍प लेते हैं।

Web Title: Raksha Bandhan Muhurat 2023: At what time Rakhi will be tied on Rakshabandhan know auspicious time

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे