Raksha Bandhan 2024: पूरे साल चाहते हैं भाई की तरक्की तो इस रक्षाबंधन पर राशि अनुसार बांधें राखी

By रुस्तम राणा | Updated: August 16, 2024 14:18 IST2024-08-16T14:18:51+5:302024-08-16T14:18:51+5:30

ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि रक्षाबंधन के दिन यदि बहनें अपनी भाई की कलाई में उनकी राशि के अनुसार रक्षासूत्र (राखी) बांधती हैं तो इससे उन्हें जीवन में तरक्की प्राप्त होती है। ग्रह की अनुकूलता से उन्हें विविध क्षेत्रों में अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। 

Raksha Bandhan 2024 tie a rakhi according to his zodiac sign on this Raksha Bandhan | Raksha Bandhan 2024: पूरे साल चाहते हैं भाई की तरक्की तो इस रक्षाबंधन पर राशि अनुसार बांधें राखी

Raksha Bandhan 2024: पूरे साल चाहते हैं भाई की तरक्की तो इस रक्षाबंधन पर राशि अनुसार बांधें राखी

Raksha Bandhan 2024: भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन 19 जनवरी, सोमवार को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधती हैं और उसके सुखी जीवन, दीर्घायु की कामना करती हैं। बदले में भाई भी अपनी बहनों को कुछ न कुछ गिफ्ट देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि रक्षाबंधन के दिन यदि बहनें अपनी भाई की कलाई में उनकी राशि के अनुसार रक्षासूत्र (राखी) बांधती हैं तो इससे उन्हें जीवन में तरक्की प्राप्त होती है। ग्रह की अनुकूलता से उन्हें विविध क्षेत्रों में अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। 

रक्षाबंधन 2024: राशि अनुसार शुभ राखी कौन सी है? 

मेष: यदि आपके भाई की मेष राशि है तो लाल रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा। मेष राशि के स्वामी मंगल देव होते हैं। ऐसे में लाल राखी इनके लिए शुभ होगा।

वृषभ: अगर आपके भाई की राशि वृषभ है तो आप उन्हें सफेद रंग की रेशमी धागे की राखी बांध सकते हैं। नीले रंग की राखी बांधना भी शुभ है। शुक्र देव को वृषभ राशि का स्वामी माना गया है।

मिथुन: यदि आपके भाई की मिथुन राशि है तो आप उन्हें हरे रंग की राखी बांधें। मिथुन राशि का स्वामी बुध देव को माना गया है। ऐसे में हरे रंग से भाई की तार्किक शक्ति का विकास होगा।

कर्क: अगर आपके भाई राशि कर्क है तो आप उन्हें सफेद रंग की राखी बांधें। इससे उन्हें सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। पीले रंग की राखी भी शुभ है। इस राशि का स्वामी चंद्र देव है। 

सिंह: यदि आपके भाई की राशि सिंह है तो आप उनको पांच रंगों से बनी राखी बांध सकते हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य को माना गया है। ऐसे में पीले या लाल राखी भी बांधना शुभ होगा।

कन्या: अगर आपके भाई की राशि कन्या है तो उन्हें गहरे हरे रंग की राखी बांध सकते हैं। इससे अधूरा कार्य पूरा करने में सफलता मिलेगी। भाईयों को गणपति के प्रतीक की राखी बांधना भी शुभ होगा।

तुला: यदि आपके भाई की राशि तुला है तो आप उनकी कलाई पर गुलाबी रंग या हल्के पीले रंग की राखी बांध सकते हैं। तुला राशि शुक्र देव की राशि है। 

वृश्चिक: अगर आपके भाई की राशि वृश्चिक है तो आप अपने भाई को गुलाबी रंग की राखी बांधे। मंगल देव को वृश्चिक राशि का स्वामी माना गया है।

धनु: यदि आपके भाई की राशि धनु है तो आप उनकी कलाई पर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे उन्हें समाज में मान-सम्मान और  पद-प्रतिष्ठा मिलेगी। यह राशि देवगुरु बृहस्पति की राशि है। 

मकर: अगर आपके भाई की राशि मकर है तो आप अपने भाई की कलाई पर नीले रंग की राखी बांधना सकते हैं। मकर राशि शनि देव की राशि है। 

कुंभ: यदि आपके भाई की राशि कुंभ है तो आपको उन्हें गहरे नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह उनके लिए शुभ होगा। यह राशि कर्मफलदाता शनि देव की राशि है। 

मीन: यदि आपके भाई की राशि मीन है तो उनकी कलाई पर पीले रंग की राखी बांधें। गुरु बृहस्पति को मीन राशि का स्वामी माना गया है। हल्के पीले रंग की राखी भी बांध सकते हैं।

Web Title: Raksha Bandhan 2024 tie a rakhi according to his zodiac sign on this Raksha Bandhan

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे