लाइव न्यूज़ :

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के दिन भाई से पहले इन देवताओं को बांधे राखी, होगी सभी मनोकामना पूरी

By अंजली चौहान | Updated: August 26, 2023 19:06 IST

रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते का सबसे खास त्योहार होता है और इसका इंतजार साल भर भाई-बहन करते हैं।

Open in App

Raksha Bandhan 2023: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार भारत में बहुत चाव से मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं, भाई अपनी बहन को रक्षा बंधन के बदले जीवन भर रक्षा करने का वचन देते हैं। 

हिंदू धर्म को मानने वाले सभी लोग इस त्योहार को मनाते हैं। रक्षा बंधन का त्योहार हिंदू पंचांग के हर साल सावन मास की पूर्णिमा की शुक्ल पक्ष तिथि को मनाया जाता है।

वैसे तो भाई बहन के प्यार रिश्ते का ये खास त्योहार हर भाई बहन के लिए काफी खास होता है लेकिन बहने अपने भाई के सिवा हिंदू देवताओं को भी राखी बांध सकती हैं।

दरअसल, शास्त्रों की मान्यताओं के अनुसार, रक्षा बंधन के दिन अगर बहनें देवताओं को राखी बांधती है तो वह बहुत शुभ होता है और उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। 

1- भगवान गणेश: किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा करना शुभ माना जाता है। भगवान गणेश की कृपा से जीवन में सभी विघ्न -बाधाओं का अंत होता है। ऐसे में राखी के दिन आप भगवान गणेश को राखी पहले बांधें।

2- भगवान श्रीकृष्ण: मान्यता है कि पौराणिक काल में द्रौपदी ने भगवान श्री कृष्ण को राखी बांधी थी। भगवान कृष्ण द्रौपदी को अपनी बहन मानते थे और उन्होंने उनकी रक्षा का वचन दिया था। ऐसे में इस दिन भगवान कृष्ण को मंदिर जाकर राखी जरूर बांधें।

3- भगवान शिव: भोलेनाथ के प्रिय महीने सावन में ही राखी का त्योहार आता है ऐसे में इस दिन भोलेनाथ को राखी बांधना बहुत शुभ होता है। ऐसे करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी और आपका और आपके भाई का रिश्ता हमेशा खुशियों से भरा रहेगा। 

4- भगवान हनुमान: राखी के दिन भगवान पवन पुत्र हनुमान को राखी बांधना बहुत शुभ माना जाता है। रक्षा बंधन के दिन हनुमान भगवान को राखी बांधने से मंगल दोष दूर होता है।  

5- नागदेवता: रक्षा बंधन के दिन नागदेवता को राखी अर्पित करने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे सर्प दोष के साथ भय से मुक्ति मिलती है। साथ ही भाई बहन के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती है। 

रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त 

द्रिक पंचांग के अनुसार, रक्षा बंधन या राखी 30 अगस्त, बुधवार को है। हालांकि, भद्रा काल के कारण, आप 31 अगस्त को भी राखी बांध सकते हैं। इस वर्ष, रक्षा बंधन भद्रा शाम 5:30 बजे से 6 बजे तक रहेगा: 30 अगस्त को रात 31 बजे और रक्षा बंधन भद्रा मुख शाम 6:31 बजे शुरू होगी और 30 अगस्त को रात 8:11 बजे समाप्त होगी। इसलिए, रक्षा बंधन भद्रा समाप्ति समय रात 9:01 बजे होगा।

चूंकि रक्षा बंधन अनुष्ठान भद्रा काल समाप्त होने के बाद शुरू होना चाहिए, इसलिए राखी बांधने और अपने भाई-बहनों के साथ रक्षा बंधन समारोह करने का शुभ मुहूर्त रात 9:01 बजे के बाद होगा।

इसके अतिरिक्त, पूर्णिमा तिथि या पूर्णिमा 30 अगस्त को सुबह 10:58 बजे शुरू होती है और 31 अगस्त को सुबह 7:05 बजे समाप्त होती है। ऐसे में आप अपने भाई को रात के 9 बजे से 31 अगस्त को सुबह 7 बजे तक राखी बांध सकती हैं।

(डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य विशेषज्ञ राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श लें। लोकमत हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

टॅग्स :रक्षाबन्धनहिंदू त्योहारसावन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल