लाइव न्यूज़ :

रक्षाबंधन 2018: बहनें थाली में जरूर रखें ये 6 चीजें, जानें हर वस्तु का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

By गुलनीत कौर | Updated: August 24, 2018 07:48 IST

राखी बांधते समय भाई और बहन दोनों का सिर ढका होना चाहिए। धार्मिक रूप से भी शुभ कार्य करते समय सिर ढकने का रिवाज होता है।

Open in App

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन इस साल 26 अगस्त को है। प्रत्येक वर्ष हिन्दू कैलेंडर के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इसदिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधती है और बदले में ताउम्र अपनी रक्षा करें का वचना लेती है। भाई भी पूरे मन से उसकी रक्षा करने के वायदे को स्वीकार करता है। 

ज्योतिष परिणामों के अनुसार इस साल रक्षाबंधन पर भद्राकाल (अशुभ काल) नहीं है। यानी पर दिन ही शुभ समय रहेगा और बहनों को राखी बांधने के लिए शुभ समय का इन्तजार नहीं करना पड़ेगा। ज्योतिषियों की मानें तो इस साल रक्षाबंधन पर 'धनिष्ठा नक्षत्र' बन रहा है, जिसकी वजहा से बहाने देर शाम तक भी भाई को राखी बांध सकती हैं। 

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने वाली बहनों को खास थाली सजानी चाहिए। इस थाली में सभी महत्वूर्ण चीजें होनी चाहिए, आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन की थाली में क्या चीजें होनी चाहिए और इनके होने के पीछे का मकसद क्या है। 

1. भाई के लिए राखी: रक्षाबंधन की थाली में सबसे महत्वपूर्ण वस्तु होती है भाई को बांधी जाने वाली राखी। इस राखी में लाल धागे का इस्तेमाल जरूर होना चाहिए। धार्मिक मान्यता अनुसार लाल धागा या कलावा शुभ माना जाता है। इसे कलाई पर बांधने से बुरी ऊर्जा से बचाव होता है। विज्ञान के अनुसार कलाई पर लाल धागा बांधने से यहां की नसों को भी फायदा मिलता है।

2. तिलक और अक्षत: रक्षाबंधन की थाली में तिलक लगाने के लिए कुमकुम और उसके बाद उसके ऊपर लगाने के लिए थोड़ा अक्षत (चावल) भी रखना चाहिए। माथे के जिस स्थान पर तिलक लगता है उसे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। तिलक के बाद अक्षत लगाना शांति का प्रतीक होता है।

3. नारियल: हिन्दू धर्म में कोई भी धार्मिक कार्य नारियल के बिना अधूरा माना जाता है। रक्षाबंधन पर पूजा की थाली में कटे हुए नारियल के कुछ टुकड़े जरूर रखें। यह नारियल पवित्रता का प्रतीक होता है।

ये भी पढ़ें: सगे भाई-बहनों ने नहीं की थी रक्षाबंधन की शुरूआत, इन 4 कहानियों में होता है जिक्र

4. सिर पर रखने के लिए रुमाल या टोपी: राखी बांधते समय भाई और बहन दोनों का सिर ढका होना चाहिए। धार्मिक रूप से भी शुभ कार्य करते समय सिर ढकने का रिवाज होता है।

5. मिठाई: बाजार से लाई हुई मिठाई या फिर आप खुद भी अपने से कोई मीठा व्यंजन बनाकर थाली में सजाएं और राखी बांधने के बाद भाई को मीठा खिलाएं। इस मिठास से भाई-बहन का रिश्ता भी खुशियों से भरा रहता है।

6. घी का दीपक: पूजा की थाली में दिया रखना ना भूलें। राखी बांधने से ठेके पहले इसे जलाएं और राखी बांधने के बाद इससे भाई की आरती उतारें। हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि आरती करने से सभी 'बलाएं' (भविष्य में आने वाली बुराइयां) दूर हो जाती हैं।

टॅग्स :रक्षाबन्धनहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल