राहु 23 सितंबर 2020 को सुबह 8.20 बजे मिथुन से वृषभ राशि में गोचर करेगा। राहु 12 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में स्थित रहेगा। राहु की चाल हमेशा उल्टी दिशा में होती है। राहु का राशि परिवर्तन इस साल की सबसे बड़ी ज्योतिषीय घटनाओं में से एक है। अतः इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर जबरदस्त तरीके से पड़ेगा। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि चूकिं राहू का असर कोरोना वायरस से भी जुड़ा दिख रहा है। ऐसे में इसके राशि परिवर्तन से कोरोना से का असर न्यूनतम स्थिति में आने की भी संभावना है। राहु राशि परिवर्तन से जातक को अचानक लाभ अचानक कष्ट या नुकसान देखने को मिल सकता है। प्रदेश व देश के विकास में सहायक होगा तो सत्ता पक्ष में बेचैनी बढ़ाएगी। राहू में जहां शनि के गुण होते हैं तो केतु में मंगल के गुण। जानें राहु के इस गोचर से सभी राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव..
मेषआपके लिए राहु का गोचर शुभ परिणामकारी रहेगा। कई क्षेत्रों में आपको शानदार परिणाम मिलने की संभावना है। इसके प्रभाव से आपके साहस में वृद्धि होगी। लेकिन वैवाहिक जीवन में आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे।
वृषगोचर के प्रभाव से आपका आर्थिक जीवन प्रभावित होगा। परिवार में भी कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। इस समय बोलते समय सावधानी बरतें।
मिथुनआपको शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत पर ध्यान रखना होगा। आपको निर्णय लेने में कठिनाई होगी। किसी अंजान चीज को लेकर बेचैनी रह सकती है।
कर्कआपके विदेश यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। लेकिन आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। लंबी यात्रा पर जाने की संभावना तो बन रही है। लेकिन आपको सावधानी से काम लेने की आवश्यकता होगी।
सिंहराहु का गोचर शुभ परिणामकारी रहेगा। इसके प्रभाव से आपकी आमदनी में इजाफा होगा। राहु के शुभ प्रभाव के कारण आपको अपने कार्यक्षेत्र में उपलब्धि का सामना करना पड़ सकता है।
कन्याआपको कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में बनते काम बिगड़ सकते हैं। अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।
तुलाआपको भाग्य की बजाय अपनी मेहनत पर ही भरोसा करना होगा। क्योंकि राहु की पैनी दृष्टि आपके किस्मत के सितारों को कमजोर करेगी। चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आपके नैतिक मूल्यों का पतन हो सकता है।
वृश्चिकउच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को फायदा होगा। खासकर यदि आप किसी शोध के कार्य में लगे हैं तो राहु का गोचर आपको उसमें सफलता दिलाएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नशे की हालत में वाहन को न चलाएं।
धनुव्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। खासकर पार्टनरशिप में कार्य करना बहुत अधिक फायदे का सौदा नहीं होगा। व्यापार में सावधानी के साथ कदम लेना सही रहेगा, अन्यथा आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह गोचर लाइफ पार्टनर से मतभेद का कारण भी बन सकता है।
मकरराहु के गोचर से आपके कर्ज में वृद्धि हो सकती है। आपको ध्यान से आर्थिक फैसले लेने होंगे। आपके शत्रु आपके ऊपर हावी रहेंगे। उनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको उनके कुचक्र से बचना होगा।
कुंभआपकी संतान को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान को लेकर आप चिंतित दिखाई देंगे। अगर आप छात्र हैं तो उच्च शिक्षा में आपको दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम जीवन में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
मीनआपकी माता जी को शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उनकी सेहत का ध्यान रखें। आपके सुखों में भी कमी आ सकती है। इस दौरान आपको धैर्य से काम लेना होगा।
राहु शांति के लिए उपाय
ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि राहु की शांति के लिए राहु के बीजमंत्र का 18000 की संख्या में जप करें। राहु यंत्र की घर में स्थापना से भी, व्यक्ति की पीड़ा कम हो जाती है।राहु को शांत करने के लिए शनिवार का व्रत करना चाहिए। कौए को मीठी रोटी दें और ब्राह्मण या गरीबों को चावल खिलाएं। गरीब व्यक्ति की कन्या की शादी करनी चाहिए। राहु की दशा से आप पीड़ित हैं तो अपने सिरहाने जौ रखकर सोएं और सुबह उनका दान कर दें इससे राहु की दशा शांत होगी। हनुमान या सरस्वती की पूजा करें। बजरंग बाण या हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन करें। ससुराल पक्ष से अच्छे संबंध रखें। सिर में चोटी वाले स्थान पर बाल बांधकर रखें। गोमेद धारण करें। तिल, जौ किसी हनुमान मंदिर में दान करें। जौ या अनाज को दूध में धोकर बहते पानी में बहाएं। कोयले को पानी में बहाएं। मूली दान में दें। सोते समय सिर के पास किसी पत्र में जल भरकर रखें और सुबह किसी पेड़ में डाल दें। यह प्रयोग 43 दिन करें। आप काले कुत्ते को रोटी खीला सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने घर में या अपने साथ राहु यंत्र रख सकते हैं। इसके आपको काफी लाभ होगा।
राहु का बीज मंत्र- ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः।