आज है तमिल नयू ईयर 'पुथांडू', जानें इसे मनाने के पीछे का इतिहास, महत्व, साथ ही अपने तमिल दोस्तों को भेजें ये बधाई संदेश

By गुलनीत कौर | Published: April 14, 2019 11:46 AM2019-04-14T11:46:03+5:302019-04-14T11:46:03+5:30

पुथांडू पर्व मनाने के लिए तमिल साम्प्रदाय के लोग सुबह जल्दी उठाते हैं। स्नानादि करके ये लोग मंदिर जाकर भगवान की पूर्ण विधि विधान से पूजा करते हैं। मंदिर में भगवान को आम और केले का प्रसाद चढ़ाया जाता है। इसके अलावा लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार सोने या चांदी के सिक्के भी भगवान को अर्पित करते हैं। 

Puthandu, Tamil New Year History, Significance, Best Wishes, Quotes, Messages, Facebook and Whatsapp Status | आज है तमिल नयू ईयर 'पुथांडू', जानें इसे मनाने के पीछे का इतिहास, महत्व, साथ ही अपने तमिल दोस्तों को भेजें ये बधाई संदेश

आज है तमिल नयू ईयर 'पुथांडू', जानें इसे मनाने के पीछे का इतिहास, महत्व, साथ ही अपने तमिल दोस्तों को भेजें ये बधाई संदेश

भारत में 14 अप्रैल के दिन कई सारे त्योहार मनाए जाते हैं। यह दिन सिख धर्म में बैसाखी के उत्सव से याद किया जाता है। बैसाखी को सिखों का नया साल भी कहते हैं। सिखों के अलावा 14 अप्रैल को ही तमिल लोगों का नया साल भी होता है। तमिल नववर्ष को 'पुथांडू' के नाम से जाना जाता है। इस उत्सव की खुशी में भारत के तमिलनाडु और दक्षिणी छोर श्री लंका में सरकारी छुट्टी होती है। 

सिख और तमिल लोगों के अलावा इसी समय असं में 'बीहू' का पर्व मनाया जाता है। इसके अलावा यह दिन बंगाल में 'पहला बैशाख' के उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। ये सभी पर्व 13 या 14 अप्रैल को ही मनाए जाते हैं। इस प्रकार दोनों दिन देशभर में उत्सवों की धूम मची रहती है।

ऐसे मनाते हैं पुथांडू का पर्व

पुथांडू पर्व मनाने के लिए तमिल साम्प्रदाय के लोग सुबह जल्दी उठाते हैं। स्नानादि करके ये लोग मंदिर जाकर भगवान की पूर्ण विधि विधान से पूजा करते हैं। मंदिर में भगवान को आम और केले का प्रसाद चढ़ाया जाता है। इसके अलावा लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार सोने या चांदी के सिक्के भी भगवान को अर्पित करते हैं। 

मंदिर से लौटने के बाद घर के फर्श पर 'कोलम' बनाया जाता है। यह एक प्रकार का पारमपरिक डिजाईन (रंगोली) होता है जिसे रंगीन चावों के इस्तेमाल से बनाया जाता है। नववर्ष के मौके पर इस आकृति को घर के प्रवेश द्वार के पास बनाना बेहद शुभ माना जाता है।

पुथांडू की खुशी में बनते हैं ये पकवान

पुथांडू पर्व को मनाते हुए तमिल लोग घर में हरा तरह का व्यंजन बनाते हैं। इसमें मीठे से लेकर खट्टी और तीखी चीजें भी शामिल होती हैं। अधिकतर व्यंजन आम, गुड़, केला, नीम के पत्तों के इस्तेमाल से बनाए जाते हैं। ये सभी खाद्य पदार्थ इसदिन अधिक महत्व रखते हैं। 

यदि आपके कुछ तमिल दोस्त हैं तो उन्हें आगे बताए जा रहे बधाई संदेश भेजकर उनके साथ खुशियाँ बांटें:

1) *May this new year bring all the goodness in your life।
Happy Tamil New Year to you*

2) Let this Puthandu be the beginning of a better life
Happy Tamil New Year to you*

3)May god bless you। Happy new year!
Happy Tamil New Year to you*

4)Have a happy and blessed Puthandu!
Happy Tamil New Year to you*

5) Happy Puthandu! Let this new year end all sorrow and bring light and joy

English summary :
Puthandu, Tamil New Year: Puthandu is the first day of the year on the Tamil calendar, Know the History, Significance and send Best Wishes, Quotes, Messages, Facebook and Whatsapp Status to your family and relatives.


Web Title: Puthandu, Tamil New Year History, Significance, Best Wishes, Quotes, Messages, Facebook and Whatsapp Status

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे