लाइव न्यूज़ :

अहोई अष्टमी पर 31 साल बाद बन रहा है ये दुर्लभ संयोग, इन 3 चीजों की खरीदारी से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

By मेघना वर्मा | Updated: October 30, 2018 08:37 IST

31 सालों बाद ये संयोग इस बार अहोई अष्टमी के दिन पड़ेगा। ये नक्षत्र हिन्दू धर्म में सबसे शुभ नक्षत्र माना जाता है।

Open in App

मां लक्ष्मी की कृपा हर कोई पाना चाहता है। कोई रोजाना उनकी पूजा-अर्चना करता है तो कोई मन्नतें मांगता है। कुछ लोग तो मां लक्ष्मी के लिए उपवास तक रखते हैं। मगर इस बार 31 अक्टूबर को एक खास संयोग बन रहा है जिसमें मां लक्ष्मी की पूजा करने से अत्यधिक लाभ मिलेगा। जी हां इस साल 31 अक्टूबर को देश भर में अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन सालों बाद पुष्य नक्षत्र का योग बन रहा है। 

क्या है पुष्य नक्षत्र

31 सालों बाद ये संयोग इस बार अहोई अष्टमी के दिन पड़ेगा। ये नक्षत्र हिन्दू धर्म में सबसे शुभ नक्षत्र माना जाता है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में किया गया सभी काम शुभ होता है। पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा भी कहा जाता है। यह 28 नक्षत्रों में 8वां नक्षत्र है और 12 राशियों में एकमात्र कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है।

ये है शुभ मुहूर्त

पुष्य नक्षत्र के समय चंद्रमा अन्य किसी भी राशि का स्वामी नहीं होता। इसी कारण मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र में सुख-शांति और धन के लिए अच्छा होता है। इस बार 30 अक्टूबर की रात 3 बजकर 50 मिनट पर यह नक्षत्र लगेगा और इसका असर 31 अक्टूबर रात 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इन समय के बीच किये गये काम हमेशा सफलता देंगे। 

बस करें ये तीन काम

1. मां लक्ष्मी पर चढ़ाएं सोने या चांदी के सिक्के

इस नक्षत्र को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बतलाया जाता है। इस दिन आप जो भी नया काम शुरू करेंगे वह हमेशा सफल होगा। इस नक्षत्र में आप मां लक्ष्मी पर चांदी या सोने के सिक्के जरूर चढ़ाएं ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा रहेगी और आपको कभी धन की कमी नहीं होगी। 

2. नीलम यो मोती रत्न को करें धारण

वैसे तो अपनी राशि के अनुसार ही किसी भी रत्न का धारण करना चाहिए। मगर मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र में पुखराज, नीलम, मोती आदि रत्न खरीदना और उसे धारण करना शुभ होता है। आप इस दिन पूजन साम्रगी भी खरीद सकते है ये भी शुभ माना गया है। 

3. दुपहिया वाहन या बर्तन की करे खरीदारी

31 साल बाद बन रहे इस दुर्लभ संयोग के समय आप दुपहिया वाहन या पीतल और कांस के बर्तन भी खरीद सकते हैं। निवेश करने के लिए भी पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ माना गया है। ऐसा करने से परिवार में अनुकूलता बनी रहता है।  

टॅग्स :अहोई अष्टमीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद