लाइव न्यूज़ :

नवंबर में ये 3 ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, जानें किस राशि को होगा फायदा, तो किसे होगा नुकसान

By रुस्तम राणा | Updated: October 29, 2021 14:54 IST

नवंबर माह में तीन ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। ये तीन ग्रह सूर्य, बुध और देवगुरु बृहस्पति ग्रह शामिल हैं। इनमें बुध ग्रह दो बार राशि परिवर्तित करेगा। नवंबर के पहले सप्ताह में बुध तुला राशि में आएंगे। इसके बाद 21 नवंबर वृश्चिक राशि में जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनवंबर माह में बुध, शुक्र और देवगुरु बृहस्पति बदलेंगे अपनी राशिबुध ग्रह दो बार करेंगे राशि परिवर्तन, 2 और 21 नवंबर को होगा गोचर

सौरमंडल में ग्रह चलायमान हैं, समय-समय पर ये अपनी राशियां बदलते हैं। ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में जाने को गोचर कहते हैं। गोचर का प्रभाव राशियों पर शुभ अशुभ रूप से पड़ता है। नवंबर माह में तीन ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। ये तीन ग्रह सूर्य, बुध और देवगुरु बृहस्पति ग्रह शामिल हैं। इनमें बुध ग्रह दो बार राशि परिवर्तित करेगा। नवंबर के पहले सप्ताह में बुध तुला राशि में आएंगे। इसके बाद 21 नवंबर वृश्चिक राशि में जाएंगे।

बुध का तुला और वृश्चिक राशि में गोचर

संचार, बुद्धि और चातुर्यता का कारक बुध ग्रह 2 नवंबर को सुबह 10:04 बजे अपनी स्वराशि कन्या से तुला में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध 21 नवंबर तक रहेंगे और फिर वृश्चिक राशि में जाएंगे। इस राशि में बुध देव और सूर्य ग्रह मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। वृश्चिक राशि में बुध 10 दिसंबर 2021 तक रहेंगे। बुध ग्रह कन्या और मिथुन राशि के स्वामी हैं। बुध कन्या राशि में उच्च और मीन राशि में नीच के माने जाते हैं। नवंबर माह में तुला और वृश्चिक राशि वालों के ऊपर बुध ग्रह का प्रभाव देखन को मिल सकता है।

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर

सूर्य ग्रह को सृष्टि की आत्मा कहा जाता है। यह पिता, राजा, नेतृत्व, उच्च पद, मान-सम्मान आदि का कारक है। सूर्य ग्रह 16 नवंबर को दोपहर 01:28 बजे तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 16 दिसंबर 2021 तक इसी राशि में रहेंगे। मेष सूर्य की उच्च राशि है तो तुला में यह नीच भाव में होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि में आने से सूर्य कमजोर हो जाता है। वृश्चिक राशि में सूर्य के आने से इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लेकिन वैवाहिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध पर आपको नियंत्रण रखना होगा।

देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि करेंगे गोचर

बृहस्पति मकर राशि में शनि के साथ युति कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को एक शुभ ग्रह के रूप में देखा जाता है। यह धनु और मीन राशि का स्वामी है। इसे वृद्धि, ज्ञान, गुरु, धन, विवाह सहित सत्कर्म का कारक माना जाता है। गुरु बृहस्पति 21 नवंबर रविवार रात्रि 02:05 बजे मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में अगले साल 13 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में रहेंगे। कुंभ राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?