पावापुरी महोत्सवः बालू पर भगवान महावीर की विशाल आकृति उकेर कर अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया, तस्वीरें वायरल
By एस पी सिन्हा | Updated: October 25, 2022 15:22 IST2022-10-25T15:21:01+5:302022-10-25T15:22:34+5:30
Pawapuri Festival: जिला प्रशासन नालंदा द्वारा दो दिवसीय पावापुरी महोत्सव 2022 मनाया गया। इस आयोजित महावीर के 2548 वें निर्वाण अवसर पर सैंड आर्टिस्ट के द्वारा अद्भुत नमूना पेश किया गया।

मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
पटनाःबिहार में नालंदा जिले के पावापुरी में भगवान महावीर की निर्वाणस्थली में बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सौजन्य से जिला प्रशासन नालंदा द्वारा दो दिवसीय पावापुरी महोत्सव 2022 मनाया गया। इस आयोजित महावीर के 2548 वें निर्वाण अवसर पर सैंड आर्टिस्ट के द्वारा अद्भुत नमूना पेश किया गया।
पावापुरी महोत्सव के दौरान पंडाल में बने मुख्य सांस्कृतिक मंच के सामने रखे बालू पर भगवान महावीर का विशाल आकृति उकेर कर अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया गया। यह मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
बालू पर उकेरी गयी कलाकृति विश्व के धरोहर में प्रसिद्ध नालंदा के पावापुरी में स्थित भगवान महावीर पर आधारित है। इस कलाकृति को कई प्रदेशों से आये हुए जैन श्रद्धालु व आम नागरिक भी अपने कैमरे व सेलफोन में अपनी सेल्फी में कैद कर रहे हैं।
