लाइव न्यूज़ :

Paush Purnima 2024: किस दिन है पौष पूर्णिमा ? जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और महत्व

By रुस्तम राणा | Updated: January 23, 2024 15:34 IST

इस साल पौष पूर्णिमा 25 जनवरी को पड़ रही है। हिंदू ग्रंथों में पौष पूर्णिमा के दिन दान, स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने का भी विशेष महत्व बताया गया है।

Open in App

Paush Purnima 2024 Date: सनातन धर्म में पौष पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व है। इस साल पौष पूर्णिमा 25 जनवरी को पड़ रही है। हिंदू ग्रंथों में पौष पूर्णिमा के दिन दान, स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने का भी विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू धर्म के लोगों के लिए पौष माह के पूर्णिमा का बेहद खास महत्व है। पूर्णिमा की तिथि चंद्रमा को प्रिय होती है और इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है। पौष पूर्णिमा पर चंद्र देव, मां लक्ष्मी और भगवान सत्यनारायण की पूजा की जाती है। 

पौष पूर्णिमा तिथि का मुहूर्त

पौष पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 जनवरी को देर रात 09 बजकर 49 मिनट पर होगी, इसके अगले दिन यानी 25 जनवरी को देर रात 11 बजकर 23 मिनट पर तिथि का समापन होगा। 

इस दिन बन रहा है अद्भुत संयोग

इस दिन शुभ योग बन रहे हैं। पौष पूर्णिमा तिथि पर अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 बजे से 12:55 बजे तक रहेगा। इसके अलावा पुनर्वसु नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और गुरु पुष्य योग का अद्भुत संयोग भी बन रहा है। 

चंद्रोदय का समय  

पौष पूर्णिमा पर चंद्रोदय शाम करीब 5 बजकर 29 पर होगा। 

पौष पूर्णिमा व्रत और पूजा विधि

पौष पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान करने से पहले व्रत का संकल्प लें। इसके बाद पवित्र नदी या कुण्ड में स्नान करें। स्नान से पूर्व वरुण देव को प्रणाम करें। स्नान के पश्चात सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। स्नान से करने के बाद भगवान मधुसूदन की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद किसी जरुरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को भोजन कराकर दान-दक्षिणा दें।दान में तिल, गुड़, कंबल और ऊनी वस्त्र विशेष रूप से दें।

पौष पूर्णिमा का महत्व

हिंदू धर्म से जुड़ी मान्यता के अनुसार, पौष सूर्य देव का माह कहलाता है। मान्यता है कि इस मास में सूर्य देव की आराधना से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसलिए पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

टॅग्स :पूर्णिमाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल