लाइव न्यूज़ :

Palmistry: अपना हाथ देखिये.. कहीं ये निशान तो नहीं, संकट का संकेत देते हैं हथेली के यह निशान

By गुणातीत ओझा | Updated: June 12, 2020 10:11 IST

हस्तरेशा शास्त्रियों के मुताबिक हमारे हाथ में कई ऐसे निशान होते हैं जो हमें होने वाले गलत-सही का संकेत देते हैं। आइये आपको बताते हैं हथेली के निशानों के बारे में।

Open in App
ठळक मुद्देसूर्य ग्रह के बारे में कहा जाता है कि यह हमें समाज में यश, सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाता है।इसी पर्वत पर अशुभ चिह्न का होना अशुभ माना जाता है। सूर्य पर्वत पर स्थित क्रॉस संकट का संकेत देता है।

नई दिल्ली। हमारे हाथ पर बनी रेखाएं और निशान हमारे भूत-भविष्य के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली पर कई ऐसे निशान होते हैं जो छोटी-छोटी रेखाओं के मिलने या टकराने से बनते हैं। रेखाओं के मिलने से बने कुछ निशान अच्छी खबर देते हैं, तो कुछ बेहद अशुभ संकेत देते हैं। हस्‍तरेखा विशेषज्ञों के मुताबिक ‘एम’ अक्षर का निशान या स्टार और कुछ खास स्थितियों में चक्र का निशान जहां हथेली के कुछ शुभ निशानों में माना जाता है, वहीं कुछ ऐसे निशान भी हैं जो हर परिस्थिति में बेहद अशुभ स्थितियां लाते हैं। आइये आपको बताते हैं हाथ में बनने वाले अशुभ निशान क्रॉस के बारे में...

सूर्य ग्रह के बारे में कहा जाता है कि यह हमें समाज में यश, सम्मान और प्रतिष्ठा दिलाता है। इसी पर्वत पर अशुभ चिह्न का होना अशुभ माना जाता है। सूर्य पर्वत पर स्थित क्रॉस संकट का संकेत देता है। यह व्यक्ति को प्रसिद्धि, कला या धन की खोज में निराशाजनक संकेत देता है। इस पर्वत पर क्रॉस व्यक्ति की बेईमान प्रकृति को दर्शाता है। व्यक्ति अच्छे मस्तिष्क होने के बावजूद दोहरी प्रकृति का होता है। यह निशान व्यक्ति की बुद्धि को नष्ट करने का काम भी करता है। सब कुछ जानते हुए भी वह गलत काम करने लगता है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बना क्रॉस का निशान मुसीबत, निराशा, खतरा और कभी-कभी जीवन में संकट का संकेत देता है। क्रॉस के लक्षण विभिन्न पर्वतों और रेखाओं की स्थिति पर निर्भर करते हैं।

यह व्यक्ति में शत्रु और चोटों के कारण संकट को दर्शाता है। यह संघर्ष, झगड़े और हिंसा द्वारा मृत्यु का भी संकेत देता है। ऐसे व्यक्ति का अगर किसी के साथ झगड़ा हो, तो वह अमूमन उग्र रूप ले लेता है।

चंद्र पर्वत पर क्रॉस पद, तो व्यक्ति कल्पना से प्रभावित रहेगा। व्यक्ति सदैव सपनों की दुनिया मे रह कर खुद को धोखा देगा। जब क्रॉस शुक्र पर्वत पर स्थित हो तो कुछ संकट या प्रेम संबंध में कष्ट का संकेत देता है। शुक्र प्रेम संबंधों और विलासता का कारक माना गया है, इसलिए क्रॉस का अशुभ चिह्न जीवन के इन्हीं दो बड़े क्षेत्रों पर अटैक करता है।

(इस लेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूरी तरह से सत्य एवं सटीक हैं।)

टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना