लाइव न्यूज़ :

Nirjala Ekadshi 2019: निर्जला एकादशी के मौके पर पानी पिलाने का है विशेष महत्व, मिलता है पूरे व्रत का फल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2019 15:36 IST

निर्जला एकादशी का व्रत रखने वाला व्यक्ति इस दिन अगर किसी दूसरे को पानी पिलाता है तो यह सबसे बड़े पुण्य का काम है। वैसे भी हिंदू मान्यताओं में पानी पिलाना सबसे बड़े पुण्य का काम है।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्जला एकादशी का व्रत इस बार 13 जून को है, की जाती है भगवान विष्‍णु की विशेष पूजा-अर्चनानिर्जला एकादशी के मौके पर पानी पिलाने का है विशेष महत्व, हर किसी को मिलता है इसका फल

निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठोर व्रतों में एक है। इस दिन साधक पानी का एक बूंद भी ग्रहण नहीं करता। वैसे, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ दूसरे लोगों को पानी पिलाने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि आप इस दिन अगर लोगों और दूसरे जीव को पानी पिलाते हैं तो आपको पूरे व्रत का ही फल मिल जाता है।

मान्यता है कि हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में किये जाने वाले इस व्रत से सभी बाधाएं दूर होती हैं। खास बात ये है कि साल भर में आने वाले सभी एकादशियों का फल केवल एक दिन के इस व्रत को करने से मिलता है। मान्यता है कि इसे महाभारत काल में पांडु पुत्र भीम ने किया था। इसलिए इसे भीम एकादशी भी कहते हैं।

Nirjala Ekadshi 2019: निर्जला एकादशी कब है 

निर्जला एकादशी व्रत इस साल 13 जून (गुरुवार) को है। हिन्‍दू पंचांग के अनुसार एक साल में कुल 24 एकादशियां पड़ती हैं। सभी एकादशियों में भगवान विष्‍णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है लेकिन निर्जला एकादशी करने से सभी एकादशियों का फल साधक को मिलता है।

निर्जला एकादशी करने वाले साधक को तड़के उठकर स्नान कर भगवान विष्णु के सामने व्रत का संकल्प करना चाहिए। इसके बाद पूजन शुरू करें। भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है। ऐसे में उन्हें पीले फल, पीले फूल, पीले पकवान आदि का भोग लगाएं। दीप जलाएं और आरती करें। आप इस दौरान- 'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का भी जाप करें।

इस मौके पर दान जरूर करें। शाम को तुलसी के पास दीपक जलाएं और उनकी भी पूजा करें। व्रत के बाद अगले दिन सुबह उठकर और स्नान करने के बाद एक बार फिर भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही गरीब, जरूरतमंद या फिर ब्राह्मणों को भोजन कराएं। इसके बाद ही खुद भोजन ग्रहण करें।

निर्जला एकादशी पर पानी पिलाने का महत्व

निर्जला एकादशी का व्रत रखने वाला व्यक्ति इस दिन अगर किसी दूसरे को पानी पिलाता है तो यह सबसे बड़े पुण्य का काम है। वैसे भी हिंदू मान्यताओं में पानी पिलाना सबसे बड़े पुण्य का काम है। ज्येष्ठ मास में गर्मी सबसे अधिक होती है। इस समय हर जीव, पशु-पक्षी और मनुष्य तक को पानी की आवश्यकता होती है।

ऐसे में किसी को पानी पिलाने का महत्व इस समय में काफी बढ़ जाता है। यह प्राचीन भारतीय परंपरा भी है जिसमें गर्मी के दिनों में पानी पिलाना बेहद अहम माना जाता है। ऐसे में खासकर निर्जला एकादशी के दिन लोग स्टैंड लगाकर राहगीरों को पानी पिलाने का काम करते हैं।

टॅग्स :एकादशीधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठJanuary 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठ31 दिसंबर की एकादशी क्यों है खास? जानिए व्रत, पारण और पुण्य का महत्व

पूजा पाठEkadashi 2026 List: नए साल की पहली एकादशी कब है? यहां देखें 2026 में पड़ने वाली सभी एकादशी व्रत की तिथि

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग