369 फुट ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ का लोकार्पण, 20 किमी दूर से कीजिए दर्शन, जानें और क्या है खासियत
By भाषा | Updated: October 29, 2022 19:22 IST2022-10-29T19:16:46+5:302022-10-29T19:22:26+5:30
इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित अनेक नेता मौजूद थे।

उद्घाटन के बाद 29 अक्टूबर से छह नवंबर तक धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जो नौ दिनों तक चलेगा।
जयपुरः राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में निर्मित 369 फुट ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ का लोकार्पण शनिवार शाम हुआ। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कथावाचक मुरारी बापू ने प्रतिमा का लोकार्पण किया। भक्त गण 20 किलोमीटर दूर से दर्शन कर सकेंगे।
इस अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित अनेक नेता मौजूद थे। इस अवसर आयोजित होने वाली रामकथा का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा, 'रामकथा का हर प्रसंग प्रेम, भाइचारे व सद्भवाना का संदेश देता है जिसकी आज सबसे अधिक आवश्यकता है देश में। ऐसी कथाएं देश में होनी चाहिएं और हो भी रही हैं।'
369 foot tall Lord Shiva’s statue named 'Viswas Swaroopam', is inaugurated tomorrow in Nathdwara town, Rajasthan in the presence of CM Ashok Gehlot, assembly speaker CP Joshi, and other dignitaries. #ShivaTemple#Shiva#TallestShivaStatue#Statue#TempleTales#IncredibleIndiapic.twitter.com/QL691MmcCa
— Temples of the World (@KalaForTemples) October 28, 2022
प्रतिमा का निर्माण तत पदम संस्थान द्वारा किया गया है। संस्थान के ट्रस्टी, उद्योगपति मदन पालीवाल ने कहा कि प्रतिमा के उद्घाटन के बाद 29 अक्टूबर से छह नवंबर तक धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जो नौ दिनों तक चलेगा। इस दौरान मुरारी बापू राम कथा का पाठ भी करेंगे।
कार्यक्रम के प्रवक्ता जयप्रकाश माली ने कहा कि नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर 51 बीघा की पहाड़ी पर बनी इस प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में हैं। माली ने दावा किया, ‘‘विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा की अपनी एक अलग ही विशेषता है।
STATUE OF BELIEF.
— Itishree (@Itishree001) November 18, 2020
The tallest Statue of Mahadev Shiva in the World, 351ft in height in Nathdwara, Udaipur ,Rajasthan is completed as per civil construction part.
The statue of Shiva sitting in Yogic pose can be visible from 20 km far.
Har Har Mahadev 🙏 pic.twitter.com/bJSxPCwZLa
369 फुट ऊंची यह प्रतिमा विश्व की अकेली ऐसी प्रतिमा होगी, जिसमें लिफ्ट, सीढ़ियां, श्रद्धालुओं के लिए हॉल बनाया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिमा के अंदर सबसे ऊपरी हिस्से में जाने के लिए चार लिफ्ट और तीन सीढ़ियां बनी हैं। प्रतिमा के निर्माण में 10 वर्षों का समय और 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल हुआ है।’’