Mother Teresa Birth Anniversary: मदर टेरेसा के 10 अनमोल वचन जो हमेशा देते रहेंगे प्रेरणा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2019 10:59 IST2019-08-26T08:59:13+5:302019-08-26T10:59:22+5:30
Mother Teresa Birth Anniversary: यूगोस्लाविया में जन्मीं और फिर बाद में भारत आकर मानवता की सेवा में जुट जाने वाली मदर टेरेसा का पूरा जीवन प्रेरणादायी संस्मरणों से भरा है। आज उनकी जयंती है।

मदर टेरेसा की जयंती पर पढ़ें उनके अननोल विचार
नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित और एक महान संत घोषित हो चुकीं मदर टेरेसा का पूरा जीवन गरीब और बीमार लोगों की सेवा में गुजरा। 26 अगस्त, 1910 को यूगोस्लाविया (वर्तमान में मेसेडोनिया) में जन्मीं और फिर बाद के वर्षों में भारत आकर लोगों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा आज की आधुनिक दुनिया के लिए हमेशा एक प्रेरणास्रोत रहेंगी। मदर टेरेसा का जीवन जिन्होंने देखा है या इस दौरा में जन्म लेने वाले हमेशा इस बात पर गर्व करेंगे कि उन्होंने उस दौर को देखा जिस दौर में मदर टेरेसा जैसी महान विभूति इस दुनिया में रहीं। मदर टेरेसा की जयंती पर आईए जानते हैं उनके 10 अनमोल विचार जो हर शख्स को देते हैं प्रेरणा....
1. अगर आप विनम्र हैं तो कोई भी चीज आपको छू नहीं सकती। ना ही प्रशांसा और और ना ही अनादर आपको भ्रमित करेगा क्योंकि आप जातने हैं कि आप क्या हैं।
2. हमेशा छोटी चीजों के प्रति वफादार रहिये क्योंकि इन्हीं में आपकी शक्ति निहित होती है।
3. हम ये कभी नहीं जान पाएंगे कि एक मुस्कुराहट कौन-कौन सी अच्छी चीजें कर सकता है।
4. जहां भी जाओ प्यार फैलाओ। ध्यान रखिए कि कभी ऐसा न हो कि आपके पास आने वाला कोई शख्स खुश हुए बिना लौट जाए।
5. हमें हमेशा ऐसा महसूस करना चाहिए कि हम जो कर रहे हैं वह समुद्र में एक बूंद के समान है। समु्द्र लेकिन कम होता चला जाएगा अगर ये बूंद भी कम होते जाएं।
6. हम में से सब लोग महान काम नहीं कर सकते लेकिन 'महान प्यार' के साथ हम कई छोटी-छोटी चीजें कर सकते हैं।
7. जब भी एक दूसरे से मिलें मुस्कान के साथ मिलें, यही प्रेम की शुरुआत है।
8. अगर आप सौ लोगों को नहीं खिला सकते हैं तो कम से कम एक को ही खिलाइए।
9. खूबसूरत लोग हमेशा अच्छे नहीं होते हैं लेकिन अच्छे लोग हमेशा खूबसूरत होते है।
10. बिता हुआ कल जा चुका है। आने वाला कल अभी आया नहीं है। हमारे सामने केवल आज है। चलिए शुरू करते हैं।