लाइव न्यूज़ :

August, 2019 Horoscope: अगस्त का राशिफल, जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है यह महीना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2019 13:12 IST

कुंभ राशि के जातकों के लिए कुछ छोटे-मोटे परेशानियों को छोड़ दें तो यह महीना अच्छा होने वाला है। करियर को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। पढ़िए, अगस्त-2019 का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देअगस्त-2019 का राशिफल: पढ़िए सभी राशियों के जातकों का हालमकर राशि के लिए पहला, तीसरा और पांचवां हफ्ता स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहने वाला हैमिथुन राशि के सामने इस महीने करियर संबंधी चुनौती खड़ी हो सकती है

मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल)

यह महीना आपके लिए फलदायी रहने वाला है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। मौसम संबंधी संक्रमण, एसिडिटी या बदन दर्द जैसी चीजें आपको परेशान कर सकती हैं। अगर आपको सांस की समस्या है तो ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। सरकारी कर्मचारियों के लिए महीना अच्छा गुजरेगा। ससुराल पक्ष से कुछ समाचार आपको परेशान कर सकते हैं। महीने के पहले 15 दिन आपके लिए दाम्पत्य जीवन और आपके लव लाइफ के लिए अच्छे गुजरेंगे। हालांकि, बाद के कुछ दिनों में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर से निराश मिल सकती है।

वृषभ (20 अप्रैल से 20 मई)

यह महीना आपके लिए मिलाजुला होगा। वैसे, ज्यादातर बातें आपके पक्ष में जाएंगी। अपने पिता या छोटे भाई से विवाद से बचने की कोशिश करें। आपकी लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। चटपटे खाने की ओर आकर्षण बढ़ेगा। व्यवसाय के लिए ये महीना मध्यम है। ऑफिस में भी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम और इसके नतीजे से भरपूर संतुष्टि नहीं होगी। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है। नये रिश्ते को ज्यादा सावधानी से संभालने की जरूरत है।

मिथुन (21 मई से 21 जून)

इस महीने आपको अपनी उर्जा और ताकत का भरपूर इस्तेमाल करना है। लव लाइफ और रिश्ते के लिए महीना अच्छा है। किसी से प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। करियर भी चुनौती खड़ी करेगी। कोई नई नौकरी मिल सकती है। मुश्किल परिस्थिति में बच्चों और परिवार से सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए महीना अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा। शादी के बारे में सोच रहे हैं तो इस महीने कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस महीने नई संपत्ति खरीदने या इस संबंध में कोई डील करने से बचें। संभव हो तो इसे टाल सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का व्यवहार दोस्ताना रहेगा और उनका साथ मिलेगा।

कर्क (22 जून से 22 जुलाई)

इस महीने स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि, दूसरे सप्ताह में स्वास्थ्य कुछ परेशानी पैदा कर सकता है। कार्यस्थल पर शुरुआत 15 दिन आपको विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। व्यस्तता और काम का दबाव काफी रहेगा। महीने के आखिरी हफ्ते में वित्तीय परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए महीना अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। दाम्पत्य जीवन के लिए महीना मध्यम है। महीने के आखिरी कुछ दिनों में घर में क्लेश की आशंका है।

सिंह (23 जुलाई से 22 अगस्त)- 

महीने के शुरुआती 20 दिन आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं। हालांकि आखिरी 9-10 दिनों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के लिए महीना अच्छा है। कोई नई शुरुआत कर सकते हैं और इसमें सफलता के भी योग हैं। धन में वृद्धि होगी। परिवार में विवाद के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। किसी नई संपत्ति में संपत्ति निवेश कर सकते हैं।

कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर)

इस महीने की शुरुआत में ही स्वास्थ्य को लेकर चुनौती का सामना कर पड़ सकता है। काम के सिलसिले में देश से बाहर जाने का योग बन सकता है। पदोन्नति का योग बन रहा है। दाम्पत्य जीवन या लव लाइफ में परेशानी का सामना करना पड़ेगा और आप निराश महसूस करेंगे। व्यवसाय में सफलता के मौके कम हैं। आय में कमी आएगी। 

तुला (23 सितंबर से 22 अक्टूबर)

व्यक्तिगत मसलों पर कुछ चिंता और परेशानी आपके लिए यह महीना बहुत कुछ लेकर आया है। पूरे महीने ज्यादा धैर्य और शांति के साथ काम लेने की जरूरत है। किसी नये काम का मौका हाथ आ सकता है। यह आपके लिए नई खुशी और उत्साह का मौका होगा। दाम्पत्य जीवन को संभालने की कोशिश करें। छात्रों के लिए महीना अच्छा है। दोस्तों के साथ करियर को लेकर कोई ठोस योजना पर काम कर सकते हैं।

वृश्चिक (23 अक्टूबर से 21 नवंबर)

यह महीना आपके लिए फायदा वाला साबित होने वाला है। स्वास्थ्य भी इस महीने आपका काफी अच्छा होगा। किसी नये रोमांटिक रिश्ते से जुड़ सकते हैं। संतान के संबंध में कोई अच्छी खबर मिलेगी। इस महीने यात्रा का भी योग है। बिजनेस के लिहाज से महीना काफी फायदेमद होने वाला है। नौकरीपेशा पदोन्नति या सैलरी बढ़ने की आस में हैं, हालांकि इस मामले में उन्हें निराशा हो सकती है। छुट्टी पर जाने की योजना बना सकते हैं।

धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

परिवार और रिश्तेदारों से रिश्ते इस महीने और प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के लिए महीना अच्छा है। छोटे भाई से भी रिश्ता मजबूत होगा। शादीशुदा जीवन बहुत खुशहाल होने वाला है। प्रेमी जोड़ों के लिए भी महीना अच्छा गुजरने वाला है। नौकरीपेशा और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए महीना मध्यम है। छात्र मेहनत करेंगे और पढ़ाई में मन लगेगा। उच्च शिक्षा के संबंध में सफलता मिल सकती है।

मकर (22 दिसंबर से 19 जून)

इस महीने का पहला, तीसरा और पांचवां हफ्ता स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेश लोगों के लिए शुरुआती 10 दिन जरूर चुनौतीपूर्ण होंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। पिता का स्वास्थ्य पूरे महीने परेशानी खड़ी कर सकता है। शेयर बाजार और ट्रेडिंग से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ (20 जून से 18 फरवरी)

कुछ छोटे-मोटे परेशानियों को छोड़ दें तो यह महीना अच्छा होने वाला है। करियर को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। अचानक ट्रांसफर या नई नौकरी के मौके आपकी रोजाना के जीवन को थोड़ा अस्त-व्यस्त कर सकते हैं। परिवार में कुछ तनाव की आशंका है। बच्चों की शादी की तैयारी में आपका ज्यादा समय व्यतीत होगा। किसी दोस्त से विवाद हो सकता है। इससे बचने की कोशिश करें। कुल मिलाकर महीना अच्छा रहने वाला है।

मीन (19 फरवरी से 20 मार्च) 

महीने की शुरुआत में स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। किडनी या उदर संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए महीने के शुरुआती करीब 15 दिन लाभ वाले हैं। हालांकि, इसके बाद आपको तनाव दे सकते हैं। घर-परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। किसी रिश्तेदार से अशुभ समाचार मिलने की इस महीने आशंका है। बच्चों का विकास देखकर आपको संतुष्टि महसूस होगी।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रआज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स