लाइव न्यूज़ :

Mokshada Ekadashi 2019 : कब है मोक्षदा एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By मेघना वर्मा | Updated: December 1, 2019 10:27 IST

मोक्षदा एकादशी के दिन गीता का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे गीता एकादशी भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस एकादशी के व्रत से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जाता है कि मोक्षदा एकादशी के दिन जो भी मन से पूजन करता है उसके सभी पाप कट जाते हैं। मोक्षदा एकादशी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद् गीता का वचन कहा था।

हिन्दू धर्म में एकादशी को काफी महत्व दिया जाता है। हर महीने आने वाली दो एकादशी पर लोग भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं और पूरे विधि विधान के साथ उनका पूजन करते हैं। वहीं मोक्षदा एकादशी एक ऐसी एकादशी है जिसमें श्रीकृष्ण की पूजा भी की जाती है। 

इस साल 8 दिसंबर को पड़ने वाली मोक्षदा एकादशी के दिन गीता का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे गीता एकादशी भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस एकादशी के व्रत से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि इस एकादशी के व्रत का असर मरने के बाद तक रहता है। 

Mokshada Ekadashi 2019 Subh Muhurat: मोक्षदा एकादशी का शुभ मुहूर्त

मोक्षदा एकादशी 2019 तिथि 8 दिसम्बर 2019मोक्षदा एकादशी 2019 शुभ मुहूर्त 

एकादशी प्रारंभ- 7 दिसम्बर 2019 सुबह 6 बजकर 34 मिनट सेएकादशी समाप्त- 8 दिसम्बर 2019 सुबह 8 बजकर 29 मिनट तकपारण का समय- 9 दिसम्बर 2019 सुबह 7 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 9 मिनट तक 

मोक्षदा एकादशी का महत्व

बताया जाता है कि मोक्षदा एकादशी के दिन जो भी मन से पूजन करता है उसके सभी पाप कट जाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की तुलसी की मंजरी, धूप और दीपों से पू्जा की जाती है। कहते इस व्रत को रखने से स्वर्ग के रास्ते खुल जाते हैं। मोक्षदा एकादशी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद् गीता का वचन कहा था।

मोक्षदा एकादशी की पूजा विधि

1. एकादशी के दिन पूजा करने वाले व्यक्ति को पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।2. मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ- साथ भगवान श्री कृष्ण की भी पूजा जरूर कीजिए।3. मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें और कथा पढ़ें।4. सभी पूजा विधि संपन्न करने के बाद भगवान विष्णु की आरती उतारें।5. मोक्षदा एकादशी के दिन भगवत गीता का भी पाठ करना चाहिए।

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णुपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल