लाइव न्यूज़ :

Mokshada Ekadashi 2019: मोक्षदा एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, दूर हो जाएगी सारी परेशानी

By मेघना वर्मा | Updated: December 6, 2019 13:49 IST

मोक्षदा एकादशी एक ऐसी एकादशी है जिसमें श्रीकृष्ण की पूजा भी की जाती है। हर साल पड़ने वाली मोक्षदा एकादशी के दिन गीता का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देमोक्षदा एकादशी के दिन आप भी दान करके पुण्य कमा सकते हैं। माना जाता है कि इस एकादशी के व्रत से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है।

हिन्दू धर्म में एकादशी को सबसे महत्वपूर्ण मनाया जाता है। महीने में दो बार आने वाली एकादशी पर लोग भगवान विष्णु की उपासना करते हैं। वहीं मार्गशीर्ष माह में पड़ने वाली एकादशी को मोक्षदा एकादशी के रूप में मनाया जाता है। इस साल यह एकादशी 8 दिसंबर को पड़ रही है। इसे गीता जंयती के नाम से भी जाना जाता है। 

मोक्षदा एकादशी एक ऐसी एकादशी है जिसमें श्रीकृष्ण की पूजा भी की जाती है। हर साल पड़ने वाली मोक्षदा एकादशी के दिन गीता का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे गीता एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन पूजा का विधान तो है ही साथ ही दान-पुण्य को भी शुभ माना गया है। 

मोक्षदा एकादशी के दिन आप भी दान करके पुण्य कमा सकते हैं। सिर्फ यही नहीं मान्यता है कि इस दिन किया हुआ दान आपकी सभी परेशानियों का भी निवारण कर देता है। माना जाता है कि इस एकादशी के व्रत से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है।

कर सकते हैं इन चीजों का दान

मोक्षदा एकादशी के दिन आप किसी जरूरतमंद या प्यासे आदमी को शुद्ध पानी से भरा घड़ा दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की पारिवारिक समस्या, बीमारी, क्लेश आदि से उसे निजात मिलती है। जिन लोगों ने व्रत रखा है वो ब्राह्मण को भोजन करवाकर जल से भरा कलश, फल, शक्कर, अनाज या वस्त्र दान कर सकते हैं। ऐसा करना शुभ माना जाता है। 

Mokshada Ekadashi 2019 Subh Muhurat, मोक्षदा एकादशी का शुभ मुहूर्त

मोक्षदा एकादशी 2019 तिथि8 दिसम्बर 2019

मोक्षदा एकादशी 2019 शुभ मुहूर्त

एकादशी प्रारंभ- 7 दिसम्बर 2019 सुबह 6 बजकर 34 मिनट सेएकादशी समाप्त- 8 दिसम्बर 2019 सुबह 8 बजकर 29 मिनट तकपारण का समय- 9 दिसम्बर 2019 सुबह 7 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 9 मिनट तक 

मोक्षदा एकादशी का महत्व

बताया जाता है कि मोक्षदा एकादशी के दिन जो भी मन से पूजन करता है उसके सभी पाप कट जाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की तुलसी की मंजरी, धूप और दीपों से पू्जा की जाती है। कहते इस व्रत को रखने से स्वर्ग के रास्ते खुल जाते हैं। मोक्षदा एकादशी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद् गीता का वचन कहा था।

टॅग्स :एकादशीपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठJanuary 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठ31 दिसंबर की एकादशी क्यों है खास? जानिए व्रत, पारण और पुण्य का महत्व

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल