Mercury Transit 2020: 25 मई से बुध की बदल रही है चाल, इन 5 राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान-वरना होगा नुकसान

By मेघना वर्मा | Updated: May 19, 2020 12:02 IST2020-05-19T12:02:13+5:302020-05-19T12:02:13+5:30

मीन राशि वालों के लिए ये गोचर अनुकूल समय तो लाएगा मगर अपने घर के सदस्यों की सेहत का बहुत ख्याल रखना होगा।

Mercury Transit on 25 may, bhudh ka rashi parivartan know its effect on zodac sign in hindi | Mercury Transit 2020: 25 मई से बुध की बदल रही है चाल, इन 5 राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान-वरना होगा नुकसान

Mercury Transit 2020: 25 मई से बुध की बदल रही है चाल, इन 5 राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान-वरना होगा नुकसान

Highlightsकुंभ राशि वाले इस गोचर में अपनी सेहत का सबसे ज्यादा ध्यान रखें।मिथुन राशि भी बुध की राशि मानी जाती है।

ग्रहों और राशियों की चाल का प्रभाव इंसान की राशि पर प्रभाव पड़ता है। वहीं बुध ग्रह को बुद्धि, विवेक, तर्क, संवाद और चातुर्या का कारक माना जाता है। बुध ग्रह अपनी वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहा है।  25 मई को बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहा है। जो 2 अगस्त तक इस राशि में स्थित रहेगा। 

मिथुन राशि भी बुध की राशि मानी जाती है। किसी भी ग्रह का उस राशि में प्रवेश करना उच्चे माना जाता है। मगर बुध राशि के इस गोचर से कुछ खास राशियों पर उल्टा प्रभाव पड़ेगा। आइए आपको बताते हैं इस गोचर से किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है-

1. मकर राशि

मकर राशि के लिए ये गोचर खराब होने वाला है। इस दौरान शत्रु आप पर हावी होंगे। आप अपने विरोधियों के षड्यंत्र में फंस सकते हैं इसलिए आपको बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। इस समय किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपके पास होने की संभावना है। 

2. सिंह राशि

सिंह राशि के लिए ये गोचक अच्छा तो होगा मगर आय के मामले में ये बेहद खर्च वाला साबित होगा। आपके खर्चे में अचानक से वृद्धि होगी। एक समय ऐसा भी हो सकता है जब आपकी आय से ज्यादा आपके खर्च हों। इसलिए अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें।

3. कर्क राशि

इस गोचर से आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। आपके खर्चों में बहुत अधिक वृद्धि होगी। आप पर आपके शत्रु भी हावी होंगे। वहीं नौकरी वाले पेशे में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कर्क राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। 

4. कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले इस गोचर में अपनी सेहत का सबसे ज्यादा ध्यान रखें। हाई एजुकेशन ले रहे लोग अपनी पढ़ाई के विषय में चिंतत रहेंगे। वहीं प्रेम संबधी मामलों में भी पार्टनर से अनबन हो सकती है। अपने किसी भी प्रिय संग वा-विवाद में ना पड़ें।

5. मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए ये गोचर अनुकूल समय तो लाएगा मगर अपने घर के सदस्यों की सेहत का बहुत ख्याल रखना होगा। खासकर माता जी की सेहत का। नौकरी पेशों वालों के लिए ये गोचर अच्छा है मगर आपको मेहनत बिल्कुल नहीं छोड़नी है। 

Web Title: Mercury Transit on 25 may, bhudh ka rashi parivartan know its effect on zodac sign in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे