मई राशिफल: इन 4 राशियों का मुक़द्दर लिख चुके हैं शनिदेव, नौकरी, व्यापार और प्यार में मिलेगी अपार सफलता

By उस्मान | Updated: May 1, 2019 13:29 IST2019-05-01T13:29:41+5:302019-05-01T13:29:41+5:30

Horoscope or Rashifal May: ज्‍योतिषाचार्य दिवाकर के अनुसार, वैसे तो यह महीना मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन सभी राशियों के लोगों के लिए अच्छा होगा लेकिन कुछ राशियों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहने वाली है।

May Astrology 2019: horoscope or rashifal for Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, Meen | मई राशिफल: इन 4 राशियों का मुक़द्दर लिख चुके हैं शनिदेव, नौकरी, व्यापार और प्यार में मिलेगी अपार सफलता

फोटो- पिक्साबे

मई का महीना शुरू हो गया है। यह महीना शनि के वक्री होने के साथ शुरू हुआ है। ज्‍योतिषाचार्य दिवाकर के अनुसार, वैसे तो यह महीना मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन सभी राशियों के लोगों के लिए अच्छा होगा लेकिन कुछ राशियों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहने वाली है। पंडित से जानते हैं कि ग्रहों की स्थिति में हो रहे इस बड़े बदलाव से मई का महीना आपके लिए किस तरह का रहने वाला है।   

1) वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को शारीरिक कष्ट हो सकता है। अपनी कीमती वस्तुओं को ध्यान से रखें और व्यर्थ के खर्च से बचें। जीवनसाथी के बारे में चिंता रहेगी।  व्यापार में सफलता मिलेगी और बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नए काम करने का मन बनेगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।  

2) कन्या राशि

इस महीने आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है। बिगड़े काम बनेंगे और स्थिति अनुकूल बनेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभ मिलेगा और नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य के प्रति चिंता रहेगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी। रिश्तेदारों व मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी।

3) सिंह राशि

नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से व्यापार में वृद्धि होगी। कोई ऐसा अनजान व्यक्ति मिल सकता है, जिससे आपको फायदा होगा। इस महीने जीवन साथी की तलाश खत्म हो सकती है और जल्द ही शादी का प्लान बन सकता है। ईमानदारी से व्यापार और नौकरी करने से आपका जीवन चमकीला हो सकता है।  

4) मकर राशि

इस महीने आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। दिल लगाकर किये गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार और नौकरी में सफलता मिल सकती है। कोई भी कार्य अधुरा नही रहेगा, सभी काम समय पर पूरे होंगे।

शनिदेव के मंत्र (Shani Dev Mantra in Hindi)

ऊँ नमो भगवते शनिश्चराय सूर्य पुत्राय नम:

ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।

ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।

ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।

ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।।

Web Title: May Astrology 2019: horoscope or rashifal for Mesh, Vrishabha, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, Meen

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे