लाइव न्यूज़ :

मथुरा के ठा. द्वारिकाधीश मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के समय में किया गया बदलाव

By गुणातीत ओझा | Updated: June 15, 2020 15:39 IST

अनलॉक-1 के एक हफ्ते बाद मथुरा स्थित ठा. द्वारिकाधीश मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दर्शन के समय में परिवर्तन कर नयी समय सारणी लागू की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमथुरा के विश्वविख्यात ठा. द्वारिकाधीश मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दर्शन के समय में परिवर्तन कर नयी समय सारणी लागू की गई है।लॉकडाउन के बाद 10 जून से श्री द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन भक्तों के लिए खोले गए।

मथुरा। कोरोना संकट के चलते ढाई माह से लागू लाकडाउन के बाद अनलाक-वन के पहले सप्ताह में अनुभव की गई स्थिति के मद्देनजर मथुरा के विश्वविख्यात ठा. द्वारिकाधीश मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दर्शन के समय में परिवर्तन कर नयी समय सारणी लागू की गई है। मंदिर के विधि व मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया, "लॉकडाउन के बाद 10 जून से श्री द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन भक्तों के लिए खोले गए। अभी तक भक्तों को केवल दो झांकियों के ही दर्शन हो पा रहे हैं। सुबह 9.30 से 11 बजे तक राजभोग और शाम को 6 से 7 बजे तक शयन के दर्शन हो रहे हैं।"

उन्होंने बताया, "बीते चार दिन तक डेढ़ घंटे की अवधि में दर्शनार्थियों की संख्या उम्मीद से कम होने के बाद मंदिर प्रबंधन ने समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। मंदिर के स्वामी ब्रजेश कुमार महाराज और कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज से मिले निर्देशों के अनुसार दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है।" उन्होंने बताया कि नई समय सारणी के मुताबिक 15 जून सुबह से राजभोग के दर्शन 10 से 11 बजे तक और शयनभोग के दर्शन शाम 6 से 7 बजे तक कर दिए गए हैं। इस समयावधि में मंदिर के कपाट विधिवत रूप से खुलेंगे।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद