लाइव न्यूज़ :

10 सितंबर को मंगल ग्रह मेष राशि में करेगा प्रवेश, जानें आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव और इसके उपाय

By गुणातीत ओझा | Updated: September 6, 2020 18:00 IST

मेष राशि मंगल ग्रह की स्वग्रही राशि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल मेष राशि के स्वामी हैं। मंगल ग्रह को साहस, बल, हिंसा, क्रोध और कर्ज का कारक माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देमेष राशि मंगल ग्रह की स्वग्रही राशि है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल मेष राशि के स्वामी हैं।

मेष राशि मंगल ग्रह की स्वग्रही राशि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल मेष राशि के स्वामी हैं। मंगल ग्रह को साहस, बल, हिंसा, क्रोध और कर्ज का कारक माना जाता है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि मंगल 10 सितंबर 2020 को मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल ग्रह मेष राशि में वक्री होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह किसी राशि में वक्री होता है तो शुभ परिणाम नहीं देता है। 

मंगल ग्रह का स्वभावमेष राशि मंगल की अपनी राशि है।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल मेष राशि के स्वामी हैं।  मंगल ग्रह को साहस, बल, हिंसा, आग, रक्त, भूमि, सेना, पुलिस, क्रोध, दुर्घटना और कर्ज आदि का भी कारक माना जाता है।  मंगल इस समय अपनी राशि यानि मेष राशि में गोचर कर रहा है।

मंगल कब होगा मार्गीमंगल 10 सितंबर 2020 को प्रात: 3 बजकर 51 मिनट पर व्रकी हो जाएगा। मंगल 14 नवंबर को मार्गी होगा।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वक्री अवस्था में ग्रह उल्टी चाल चलता है जिस कारण उसे पीड़ा होती है।  इसीलिए वक्री अवस्था में ग्रह पूर्ण फल प्रदान नहीं कर पाता है।. मेष राशि में 66 दिन तक वक्री रहेगा. मंगल वक्री अवस्था में ही मीन राशि भी प्रवेश करेगा।

आइये ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं मंगल के मेष राशि में गोचर से किन राशि के जातकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें और किसको होगा लाभ..  

मेष राशिमेष राशि में मंगल के वक्री होने से इस राशि के जातक मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। दिल और दिमाग में तालमेल न होने के कारण आप बेकार की बातें कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को कुछ समय के लिए टाल दें तो बेहतर होगा।

वृष राशिइस राशि के जातकों को गोचर के दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। मुश्किलों का सामना साहस के साथ करना होगा। वैवाहिक जीवन में खटास आ सकती है।

मिथुन राशि इस राशि वालों को धन हानि हो सकती है। शादीशुदा जिंदगी में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्रोध पर काबू रखें। जमीन से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है।

कर्क राशि इस गोचर के दौरान आर्थिक स्थिति बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। लड़ाई-बहस से बचें। बिजनेस में बदलाव के संकेत हैं। भूमि संबंधित मामलों को अभी टाल दें।

सिंह राशि शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित जातकों के लिए समय उत्तम नहीं है। मनचाहे परिणाम में देरी हो सकती है। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो सकती है।

कन्या राशि नौकरी और बिजनेस वालों के लिए विपरीत स्थितियां बन रही हैं। चिड़चिड़ापन और तुनकमिजाजी संबंधों में कड़वाहट ला सकती है। परिवार की शांति भंग होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में संकट आ सकता है।

तुला  राशितुला राशि के जातकों की इस गोचर के दौरान धन लाभ व हानि दोनों होगी। धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। किसी के साथ मिलकर अभी नया काम न करें।

वृश्चिक राशिमंगल का वक्री होना रोगों में राहत का संकेत है। भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों संग संबंध बिगड़ सकते हैं।

धनु राशिप्रेम संबंधों को लेकर सजक और सर्तक रहें। क्रोध के कारण रिश्ते बिगड़ सकते हैं। खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

मकर राशिधन संबंधी मामलों में लाभ का योग बन सकता है। भूमि लाभ होने की भी संभावना है। जीवनसाथी संग मन-मुटाव खत्म होगा। नए काम की शुरूआत के लिए यह समय उत्तम है।

कुंभ राशिइस गोचर से जीवन में कई मुश्किलें खड़ी हो सकती है। हालांकि परेशानियों का सामना साहस के साथ करना होगा। क्रोध पर काबू रखें। चोट लगने की आशंका है।

मीन राशिइस राशि के जातकों को तरक्की मिल सकती है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस और जमीन से जुड़े मामले लाभकारी साबित हो सकते हैं।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स