लाइव न्यूज़ :

March 2023 Festival List: मार्च में होली, चैत्र नवरात्रि समेत पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: February 27, 2023 17:12 IST

मार्च के महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आएंगे। इन त्योहारों होली, रंग पंचमी, हिन्दू नवर्वष, चैत्र नवरात्रि और राम नवमी प्रमुख हैं।

Open in App

March 2023 Festival List: मार्च का महीना हिन्दू व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से बेहद ही खास रहने वाला है। इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार पड़ेंगे, जिनमें होली, चैत्र नवरात्रि और रामनवमी प्रमुख हैं। मार्च महीने की शुरुआत (3 मार्च) में आमलकी एकादशी व्रत रखा जाएगा। इसके बाद 8 मार्च को रंगों का त्योहार होली है। जबकि इसके एक दिन पहले होलिका दहन है। 

मार्च माह में ही हिन्दू नववर्ष प्रारंभ होगा। 8 मार्च से चैत्र मास प्रारंभ हो जाएगा। यह हिन्दू नववर्ष का प्रथम मास होता है। 10 मार्च छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाएगी। इसके बाद 12 मार्च को रंग पंचमी उत्सव मनाया जाएगा। 15 मार्च को मीन संक्रांति हैं। इस दिन सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में आ जाएंगे। 

फिर 18 मार्च को पापमोचिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। 21 मार्च को चैत्र अमावस्या तिथि है। वहीं 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो जाएंगे। यह शक्ति की उपासना का महापर्व है। चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। 30 मार्च को यह पर्व नवमी तिथि के दिन समाप्त होगा। इस दिन कन्या पूजन कर नवरात्रि व्रत खोले जाएंगे। 30 मार्च को ही राम नवमी पर्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। आइए जानते हैं मार्च में आने वाले पर्व एवं त्योहार -   

मार्च 2023 के व्रत- त्योहार की पूरी लिस्ट

3 मार्च 2023, शुक्रवार: आमलकी एकादशी3 मार्च 2023, शुक्रवार: नृसिंह द्वादशी4 मार्च 2023, शनिवार: शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत (शुक्ल)6 मार्च 2023, रविवार: फाल्गुन चौमासी चौदस7 मार्च 2023, मंगलवार: छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, लक्ष्मी जयंती, अट्टुकल पोंगल8 मार्च 2023, बुधवार: चैत्र  मास आरंभ, होली धुलंडी9 मार्च 2023, गुरुवार: भाई दूज, भातृ द्वितीया10 मार्च 2023, शुक्रवार: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती11 मार्च 2023, शनिवार: संकष्टी चतुर्थी12 मार्च 2023, रविवार: रंग पंचमी14 मार्च 2023, मंगलवार: शीतला सप्तमी, कालाष्टमी15 मार्च 2023, बुधवार: मीन संक्रांति, बसोड़ा18 मार्च 2023, शनिवार: पापमोचिनी एकादशी19 मार्च 2023, रविवार: प्रदोष व्रत (कृष्ण)20 मार्च 2023, सोमवार: मासिक शिवरात्रि21 मार्च 2023, मंगलवार: चैत्र अमावस्या22 मार्च 2023, बुधवार: चैत्र नवरात्रि आरंभ, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती24 मार्च 2023, शुक्रवार: गौरी पूजा, मत्स्य जयंती, गणगौर25 मार्च 2023, शनिवार: मासिक कार्तिगाई, लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी26 मार्च 2023, रविवार: स्कंद षष्ठी27 मार्च 2023, सोमवार: रोहिणी व्रत29 मार्च 2023, बुधवार: नवरात्रि दुर्गा अष्टमी30 मार्च 2023, गुरुवार: राम नवमी, नवरात्रि नवमी31 मार्च 2023, शुक्रवार: चैत्र नवरात्रि पारण

टॅग्स :होली 2023चैत्र नवरात्रिराम नवमीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद