March 2023 Festival List: मार्च में होली, चैत्र नवरात्रि समेत पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
By रुस्तम राणा | Updated: February 27, 2023 17:12 IST2023-02-27T17:12:45+5:302023-02-27T17:12:45+5:30
मार्च के महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आएंगे। इन त्योहारों होली, रंग पंचमी, हिन्दू नवर्वष, चैत्र नवरात्रि और राम नवमी प्रमुख हैं।

March 2023 Festival List: मार्च में होली, चैत्र नवरात्रि समेत पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
March 2023 Festival List: मार्च का महीना हिन्दू व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से बेहद ही खास रहने वाला है। इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार पड़ेंगे, जिनमें होली, चैत्र नवरात्रि और रामनवमी प्रमुख हैं। मार्च महीने की शुरुआत (3 मार्च) में आमलकी एकादशी व्रत रखा जाएगा। इसके बाद 8 मार्च को रंगों का त्योहार होली है। जबकि इसके एक दिन पहले होलिका दहन है।
मार्च माह में ही हिन्दू नववर्ष प्रारंभ होगा। 8 मार्च से चैत्र मास प्रारंभ हो जाएगा। यह हिन्दू नववर्ष का प्रथम मास होता है। 10 मार्च छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाएगी। इसके बाद 12 मार्च को रंग पंचमी उत्सव मनाया जाएगा। 15 मार्च को मीन संक्रांति हैं। इस दिन सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में आ जाएंगे।
फिर 18 मार्च को पापमोचिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। 21 मार्च को चैत्र अमावस्या तिथि है। वहीं 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो जाएंगे। यह शक्ति की उपासना का महापर्व है। चैत्र नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। 30 मार्च को यह पर्व नवमी तिथि के दिन समाप्त होगा। इस दिन कन्या पूजन कर नवरात्रि व्रत खोले जाएंगे। 30 मार्च को ही राम नवमी पर्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। आइए जानते हैं मार्च में आने वाले पर्व एवं त्योहार -
मार्च 2023 के व्रत- त्योहार की पूरी लिस्ट
3 मार्च 2023, शुक्रवार: आमलकी एकादशी
3 मार्च 2023, शुक्रवार: नृसिंह द्वादशी
4 मार्च 2023, शनिवार: शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत (शुक्ल)
6 मार्च 2023, रविवार: फाल्गुन चौमासी चौदस
7 मार्च 2023, मंगलवार: छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, लक्ष्मी जयंती, अट्टुकल पोंगल
8 मार्च 2023, बुधवार: चैत्र मास आरंभ, होली धुलंडी
9 मार्च 2023, गुरुवार: भाई दूज, भातृ द्वितीया
10 मार्च 2023, शुक्रवार: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
11 मार्च 2023, शनिवार: संकष्टी चतुर्थी
12 मार्च 2023, रविवार: रंग पंचमी
14 मार्च 2023, मंगलवार: शीतला सप्तमी, कालाष्टमी
15 मार्च 2023, बुधवार: मीन संक्रांति, बसोड़ा
18 मार्च 2023, शनिवार: पापमोचिनी एकादशी
19 मार्च 2023, रविवार: प्रदोष व्रत (कृष्ण)
20 मार्च 2023, सोमवार: मासिक शिवरात्रि
21 मार्च 2023, मंगलवार: चैत्र अमावस्या
22 मार्च 2023, बुधवार: चैत्र नवरात्रि आरंभ, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती
24 मार्च 2023, शुक्रवार: गौरी पूजा, मत्स्य जयंती, गणगौर
25 मार्च 2023, शनिवार: मासिक कार्तिगाई, लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी
26 मार्च 2023, रविवार: स्कंद षष्ठी
27 मार्च 2023, सोमवार: रोहिणी व्रत
29 मार्च 2023, बुधवार: नवरात्रि दुर्गा अष्टमी
30 मार्च 2023, गुरुवार: राम नवमी, नवरात्रि नवमी
31 मार्च 2023, शुक्रवार: चैत्र नवरात्रि पारण