लाइव न्यूज़ :

March 2022 Vrat Festivals: मार्च में महाशिवरात्रि, होली, आमलकी एकादशी सहित पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: February 22, 2022 19:23 IST

March 2022 Vrat Festivals: फरवरी का महीना अब खत्म होने जा रहा है। वहीं आने वाला मार्च का महीना हिन्दू व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है।

Open in App

मार्च के महीने में महाशिवरात्रि से लेकर होली जैसे प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। महीने की शुरूआत ही महाशिवरात्रि से हो रही है। महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस बार 01 मार्च को यह पर्व मनाया जाएगा। इस दिन महादेव के भक्त शिवमंदिर में जाकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं।

मार्च के महीने में ही फाल्गुनी अमावस्या, रंगभरी एकादशी (जो फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की एकादशी होती है) व्रत रखा जाएगा। इसे आमलकी एकादशी व्रत भी कहते हैं। इसके बाद पापमोचिनी एकादशी व्रत भी इसी महीने है। यह व्रत चैत्र मास कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है। इस महीने होली का उत्सव भी मनाया जाएगा। 19 मार्च को होली है। इसी महीने फाल्गुन मास समाप्त और चैत्र मास प्रारंभ हो जाएगा।

होली से आठ दिन पहले मार्च में होलाष्टक भी प्रारंभ हो जाएंगे। इन दिनों शुभ कार्यों को नहीं किया जाता है। इस बार होलिका दहन 17 मार्च को है। इसी प्रकार फाल्गुनी पूर्णिमा 18 मार्च को तो चैत्र अमावस्या 31 मार्च को पड़ेगी। देखिए मार्च में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट-

मार्च 2022: व्रत और त्योहारों की सूची

01 मार्च, मंगलवार - महाशिवरात्रि व्रत।02 मार्च, बुधवार - फाल्गुनी अमावस्या।04 मार्च, शुक्रवार - परमहंस स्वामी रामकृष्ण जयन्ती।06 मार्च, रविवार - श्री गणेश चतुर्थी व्रत।10 मार्च, गुरुवार - श्री दुर्गाष्टमी व्रत। होलाष्टकारम्भ।14 मार्च, सोमवार - आमलकी एकादशी व्रत । रंगभरी एकादशी।15 मार्च, मंगलवार - गोविन्द द्वादशी। भौम प्रदोष व्रत।17 मार्च, गुरुवार - व्रत की पूर्णिमा। होलिका दहन (भद्रा के बाद)18 मार्च, शुक्रवार -फाल्गुनी पूर्णिमा।19 मार्च, शनिवार - होली।21 मार्च, सोमवार - कल्पादि। संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।22 मार्च, मंगलवार - रंग पंचमी श्री जयन्ती।23 मार्च, बुधवार - शीतला षष्ठी।24 मार्च, गुरुवार - शीतला सप्तमी व्रत।25 मार्च, शुक्रवार - श्री शीतलाष्टमी व्रत ।28 मार्च, सोमवार - पापमोचिनी एकादशी व्रत।29 मार्च, मंगलवार - भौम प्रदोष व्रत।30 मार्च, बुधवार - मास शिवरात्रि व्रत।31 मार्च, गुरुवार - चैत्र अमावस्या।

टॅग्स :होलीमहाशिवरात्रिएकादशी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद