Rashifal March 2021: मार्च का राशिफल, जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है ये महीना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 25, 2021 04:00 PM2021-02-25T16:00:17+5:302021-02-25T16:01:34+5:30

मार्च, 2021 राशिफल: हिंदी पंचांग के अनुसार ये फाल्गुन का महीना होगा। इस दौरान कई अहम पर्व-त्योहार भी आते है। जानिए मार्च-2021 का आपका राशिफल

March 2021 Horoscope Rashifal all zodic sign astrology in hindi | Rashifal March 2021: मार्च का राशिफल, जानिए आपके लिए कैसा रहने वाला है ये महीना

मार्च-2021 का राशिफल

Highlightsमार्च-2021 का पूरा राशिफल, जानिए फाल्गुन का महीना कैसा होगा आपके लिएवृष जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है महीना, गृहस्थ जीवन में आ सकती है कुछ परेशानीकर्क जातक अगर नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो इस संबंध में सफलता के आसार

मेष राशिफल (Aries Rashifal March 2021)

मार्च का महीना आपके लिए सामान्य रहेगा। वैसे आर्थिक मामलों में सभल कर रहें। धन के लेन-देन में धोखा हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहने की जरूररत है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कुछ तनाव की आशंका रह सकती है।

वृष राशिफल (Taurus Rashifal March 2021)

गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए महीना मिलाजुलाकर अच्छा रहने वाला है। मित्रों के साथ विवाद की आशंका बन रही है। इसलिए वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है। आर्थिक मामलो में सतर्क रहें। विरोधी पक्ष हावी हो सकते है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। 

मिथुन राशिफल (Gemini Rashifal March 2021)

नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में सफलता मिलने की उम्मीद है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दूर की यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। त्वचा संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। कानूनी पचड़ों से दूर रहने की जरूरत है। व्यवसाय से जुड़े मामलों में नुकसान की आशंका है। अनावश्यक खर्च से परेशानी हो सकती है। प्रेम-संबंधों के लिए समय फिलहाल ठीक नहीं है। 

कर्क राशिफल (Cancer Rashifal March 2021)

नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो इस संबंध में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति कुछ नाजुक रह सकती है। इस वजह से कुछ तनाव भी महसूस करेंगे। अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों का साथ मिलेगा। सेहत को लेकर मार्च के शुरुआती हफ्ते में विशेष तौर पर सतर्क रहें। पारिवारिक मतभेद की भी आशंका है। भाई-बहन से मनमुटाव की संभावना है। 

सिंह राशिफल (Leo Rashifal March 2021)

कार्यों को पूरा करने में परेशानी आएगी। व्यापार में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। काम का बोझ रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। किसी पर आंख बंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। वैवाहिक रिश्तों को संभालने की कोशिश करें और धैर्य से काम लें। विश्वास को डगमगाने नहीं दे। मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

कन्या राशिफल (Virgo Rashifal March 2021)

वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। गलत काम से दूर रहें। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। महीने के अंत में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर और धैर्य रखने की जरूरत है।

तुला राशिफल (Libra Rashifal March 2021)

काम के बोझ और अन्य कारणों से चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। छात्र-छात्राओं के लिए समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के आसार हैं। नया व्यवसाय शुरू करने के लिहाज से महीना अच्छा रहेगा। विदेश से धन लाभ हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Rashifal March 2021)

धन के खर्चे में वृद्धि होगी। इस बारे में सोचने-समझने की जरूरत है। माता के खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। नए कार्य से परहेज बेहतर होगा। कारोबारियों के लिए महीना लाभ वाला रहने वाला है। कार्यस्थल पर प्रेम संबंध पनप सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दूसरो से ज्यादा उम्मीद नहीं रखें।

धनु राशिफल (Sagittarius Rashifal March 2021)

आर्थिक दृष्टि से मार्च का महीना शायद अच्छा नहीं गुजरेगा। आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च करने से बचें। प्रतियोगी परिक्षार्थियों के लिये समय शुभ है। जमीन-जायदाद के मामले में झगड़े हो सकते हैं। संतान पक्ष से तनाव संभव है। महीने के आखिर में संबंधियों से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

मकर राशिफल (Capricorn Rashifal March 2021)

कोई भी फल पाने के लिए इस महीने अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। काम में लापरवाही महंगी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर ध्यान देने की जरूरत है। आंखों संबंधी परेशानी सामने आ सकती है। व्यापार के लिए महीना मिलाजुला रहने वाला है। आलस को दूर रखें। क्रोध पर काबू रखने की जरूरत है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Rashifal March 2021)

स्वास्थ्य के दृष्टि से महीना सामान्य रहने वाला है। शत्रुओं से सावधान रहें। सगे-संबंधियों से मतभेद की आशंका है। प्रेम सम्बन्ध में सफलता मिलेगी। पैसों को उधार देने से बचें। घर में रेनोवेशन का काम करा सकते हैं। मांगलिक कार्यों में खर्च बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी।

मीन राशिफल (Pisces Rashifal March 2021)

धन के लिहाज से ये महीना आपके लिए अनुकूल है। माता-पिता की ओर से आर्थिक सहयोग मिलेगा। सतर्क रहने की भी जरूरत है। विरोधी आपकी छवि खराब कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। बच्चे की शिक्षा पर धन अधिक खर्च करना पड़ सकता है। अविवाहितों के किसी के साथ प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है।

Web Title: March 2021 Horoscope Rashifal all zodic sign astrology in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे