लाइव न्यूज़ :

March 2020 Rashifal: मार्च का महीना शुरू, जानिए कैसे रहेंगे आपके लिए अगले 31 दिन, कुंभ राशि वाले रहें सचेत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2020 07:37 IST

मार्च का महीना शुरू हो गया है। 31 दिनों का ये महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है। किसे होगी परेशानी और किसे मिलेगी सफलता, आचार्य उमेश बडोला से जानिए मार्च-2020 का राशिफल।

Open in App
ठळक मुद्देमार्च 2020 राशिफल: मीन राशि के कार्यक्षेत्र में लाभ का योग बन रहा हैमकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा ये महीना, धनु जातकों के करियर के लिए मार्च अच्छा है

मेष: इस राशि के जातकों के लिए ये महीना उत्तम रहने वाला है। कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन कुल मिलाकर समय शुभ है। नौकरी में तरक्की के योग है। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनी सेहत का जरूर ख्याल रखें। छात्रों का पढाई में मन लगेगा उपाय के तौर पर इस माह हनुमान चालीसा का पाठ नियमित तौर पर जरूर करें।

वृष: आपको आर्थिक मामलों में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। मित्र और अपनों से दूरी आपको चिंतित कर सकती है। अपने स्वस्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।

मिथुन: कुछ कारणों से मानसिक परेशानी रह सकती है। व्यवसाय में परिश्रम करना ज़रूरी है। इससे अच्छा फल मिलेगा। खर्चों में वृद्धि का योग है। धन के निवेश में हानि और व्यापार में धोखा हो सकता है। उपाय के तौर पर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। विष्णु सहस्त्रनाम का भी पाठ करें।

कर्क: नौकरी और व्यवसाय में तरक्की पाने के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। खान-पान में संयम बरतें। दाम्पत्य जीवन में वाद विवाद के योग बन रहे हैं। उपाय के तौर पर रुद्राभिषेक करें।

सिंह: लाभकारी अवसरों की प्राप्ति होगी। इसलिए जागरूक रहें और मौका नहीं गंवाए। महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर उलझनें बनी रहेंगी। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। परस्पर मतभेद वाला भी समय है। संतान के कार्यों में बाधा हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। उपाय के तौर पर और भगवान की कृपा पाते रहने के लिए सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या: आपके करियर के लिए अच्छा समय है। नई जॉब और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए मंदी का समय है। पीठ, जांघ और कंधो में दिक्कत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए परिश्रम वाला समय है। गायत्री मंत्र का जाप करें

तुला: नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला है। खर्चों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। दैनिक जीवन में तेजी बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग है। श्रीसूक्त का पाठ करें

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में तेजी बनी रहेगी। कारोबारियों के लिए फायदेमंद होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रूके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय संघर्ष और परिश्रम वाला रहेगा।

धनु: करियर के लिए समय अच्छा है। जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचें और बड़े-बुजूर्ग की सलाह लें। आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में उदासीनता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मेडिकल और फैशन के क्षेत्रों से जुड़े जातको को लाभ मिलेगा।

मकर: मार्च का महीना आपको मिश्रित फल देने वाला है। कार्यक्षेत्र में परेशानी उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है।

कुम्भ: ये समय मध्यम फल देने वाला होगा। योजनाओं में विफलता के योग हैं। इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। कारोबारियों को पुराने निवेश से लाभ होगा। अनावश्यक खर्च से बचें। पारिवारिक जीवन के लिए सुखद समय है। सेहत के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर संजीदा रहेंगे

मीन: कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। स्थान परिवर्तन के योग हैं। कारोबारियों को अचानक लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स