लाइव न्यूज़ :

Mangal Rashi Parivartan 2020: मंगल बदल रहा है अपनी चाल, चमक जाएगी 5 राशि के जातकों की किस्मत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2020 06:26 IST

इस साल 4 मई को मंगल ग्रह, कुंभ में प्रवेश करने जा रहा है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देधनु राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी।मंगल ग्रह को मेष राशि का स्वामी माना जाता है।

इंसान की जिंदगी में उनके ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव पड़ता है। इनका प्रभाव लोगों की जिंदगी पर भी पड़ता है। इस महीने में मंगल ग्रह की चाल बदल रही है। मंगल ग्रह का प्रभाव भी राशियों पर पड़ने वाला है। 

इस साल 4 मई को मंगल ग्रह, कुंभ में प्रवेश करने जा रहा है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी माना जाता है। मंगल दोष से पीड़ित जातकों को विवाह में परेशानी से लेकर दरिद्रता तक का सामना करना पड़ता है। इस ग्रह का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 

इस साल 4 मई को रात 9 बजनकर चार मिनट पर मंगल ग्रह कुंभ में प्रवेश करने जा रहा है। इससे चाल परिवर्तन से कई राशियों पर फर्क पड़ेगा मगर कुछ राशियां ऐसी होंगी जिनकी किस्मत बदल जाएगी। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो राशियां-

1. मेष

मंगल ग्रह को मेष राशि का स्वामी माना जाता है। इसलिए इस परिवर्तन से मेष राशि वालों को विशेष लाभ होगा। मेष राशि के लोगों को धन की प्राप्ति होगी और धन के स्त्रोत में वृद्धि होगी। सेल्स मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। साथ ही संतान पक्ष की ओर से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। रोग, कर्ज और शत्रु खत्म होंगे।

2. वृष

मंगल ग्रह को वृष राशि का स्वामी भी माना जाता है। इस लिए रासि परिवर्तन से वृष राशि को भी भरपूर लाभ होगा। घर और वाहन सुख में वृद्धि होगी। आपके बुद्धि के बल से आपको लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन आपका सुखी रहेगा मगर आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। आपके रिलेशनशिप का अच्छा समय आने वाला है।

3. कर्क

कर्क राशि वालों धन की प्राप्ति होगी। आपको वाणी व्यवसाय से लाभ होगा। सिर्फ यही नहीं आपके परिवार की वृद्धि होगी। थोड़ी सी पेट की समस्या हो सकती है। बस वाणी पर ध्यान दें।

4. वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों को भी मंगल की इस चाल से शुभ लाभ मिलेगा। इस परिवर्तन से इस जातक के लोगों को धन की प्राप्ति होगी। क्रोध में वृद्धि होगी। आपको घर और वाहन में सुख मिलेगा। आपके खर्च भी पढ़ेगें।

5. धनु

धनु राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी। आपके आय के साधन भी बढ़ेंगे। साथ ही आपके धन के साथ बढ़ेंगे। साथ ही आपको कोई शुभ संदेश भी प्राप्त हो सकता है। जरा सी स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है मगर ये पूरा महीना अच्छा बीतेगा।

टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स